BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

किसान महापंचायतों के जबाव में ग्राम चौपाल लगाएगी भाजपा

मथुरा। किसान संगठनों और दूसरे राजनीतिक दलों द्वारा एक के बाद एक आयोजित की जा रहीं किसान महापंचायतों का जबाव देन की रणनीति भारतीय जनता पार्टी ने तैयार कर ली है। भाजपा किसान महापंचायतों के जबाव में ग्राम सभा स्तर पर ग्राम चैपाल लगाएगी। उत्तर प्रदेश के 3051 जिला पंचायत वार्ड में भाजपा की बैठकें करने के बाद ग्राम सभा स्तर पर ग्राम चैपालों की शुरुआत करने की योजना है, जो 18 मार्च तक चलेगी। भजापा ने जिसका नाम दिया है ग्राम संपर्क अभियान। उत्तर प्रदेश में कुल 58194 ग्राम पंचायतें हैं और इन सभी जगह पर बीजेपी ग्राम चैपाल लगाएगी। गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के गांव अडींग में उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ग्रामीणों के बीच पहुंच कर उन्हें कृषि कानूनों के फायदे गिनाये। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल क्षेत्रीय विधायक ठा.कारिंदा सिंह सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने को संकल्पित मोदी सरकार ने 11.71 करोड रुपए किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया है। उनके खाते से 1.17 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी गई है। फसल बीमा योजना की राशि के तहत 6 करोड रुपए से अधिक किसानों को रुपए 50 000 से अधिक दिया है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतत्व में किसानों की आय दोगुनी हो रही है। किसानों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने, फसल की उचित कीमत देने और फसल सुरक्षा के लिए कृषि सुधार कानून बनाना ऐतिहासिक कदम है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More