BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा संविधान बदलने की बात करती है : राजद

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गया की एक सभा में संविधान बदलने के विपक्ष के आरोप का कड़ा जवाब देते हुए कहा था कि खुद बाबा साहेब भी आ जाएं तो संविधान बदला नहीं जा सकता। अब बुधवार को राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक बार फिर कहा कि भाजपा संविधान बदलने की बात करती है।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि संविधान केवल कागज का पन्ना नहीं, एक जिंदा दस्तावेज है।

उन्होंने कहा, "संविधान आरक्षण, शिक्षा और सांस लेने की गारंटी है। आप उस संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। ये महज पन्ने नहीं बल्कि जिंदा दस्तावेज हैं।"

उन्होंने भाजपा के कथित तौर पर संविधान बदलने की बात को लेकर घेरते हुए कहा कि वे संविधान बदलने की बात करते हैं। झा ने कहा कि संविधान में संशोधन हो सकता है, आप इसे बदल नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने 9 वर्ष पहले संविधान की समीक्षा की बात कही थी। ये लोग आरक्षण खत्म करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि यह संविधान नहीं रहेगा तो देश नहीं रहेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कुछ लोग जो चुनाव लड़ रहे हैं वे प्रतिदिन कहते हैं कि हम संविधान को बदल कर रख देंगे। आप कहते हैं कि आप संविधान बदलना चाहते हैं। संविधान है क्या? ये आरक्षण की गारंटी है, शिक्षा की गारंटी है, रोजगार की गारंटी है। यह संविधान आपके मौलिक अधिकारों का सम्मान करते हुए सबको प्रगति के पथ पर साथ लेकर चलने की गारंटी है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बड़ी-बड़ी गारंटी दे रहे हैं, उन्हें अपने लोगों को समझाना चाहिए।
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More