BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कृषि बिल के विरोध में भाकियू भानू का प्रदर्शन कल

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की बैठक बल्देव स्थित चैधरी चरण सिंह सभागार में हुई। बैठक के दौरान कृषि विधेयकों का हर स्तर पर जोरदार विरोध करने का फैसला लिया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पहलवान ने कहाकि 24 सितम्बर को जिला मुख्यालय और सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर बिल वापिस लेने की मांग के साथ एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपेगी। उन्होंने कहाकि अगर बिल वापस नहीं लिये गये तो एक अक्टूबर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।


बैठक में संगठन का विस्तार किया गया जिसमें अंशुल अग्रवाल को तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया। बलराम पाण्डेय को नगर उपाध्यक्ष बल्देव, रजत पहलवान को ब्लाॅक उपाध्यक्ष, देवेन्द्र सिकरवार को जिला सचिव,  लक्ष्मण पांडेय को जिला संयोजक, राजकुमार तौमर को तहसील उपाध्यक्ष, परशुराम को ब्लाक पर जिम्मेदारी सौंपी गई।  


बैठक में प्रदेश सचिव जगदीश शर्मा, जिला महामंत्री रामेश्वर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष साधु प्रधान, अजय सिकरवार, अंशुल, बलराम पाण्डेय, राजकुमार तौमर, नंदो उपाध्याय अ ादि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More