BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आंदोलनः किसानों का यमुना एक्सप्रेस वे पर धरना शुरू

मथुरा। तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली बार्डर पर चल रहे आंदोलन की तपिश एक बार फिर प्रदेश के दूरदराज के जनपदों में महसूस की जा रही है। राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे  के मांट टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार से शुरू कर दिया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान संगठन के कार्यकताओं ने पहले अधिकारियों को धरना प्रदर्शन की विधवत जानकारी दी और इसके बाद धरने पर बैठ गए। पहले दिन किसानों ने नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले साइड में तीन बूथों पर कब्जा कर लिया। इस दौरान किसानों ने राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालाकि इस दौरान यातायात प्रभावित नहीं हुआ और शेष खुली हुई लेन से होकर वाहन गुजरते रहे।


संगठन ने स्थानीय स्तर पर किसानों का समर्थन जुटाने के लिए तीन कृषि कानूनों के साथ किसानों से जुडे स्थानीय मुद्दों को भी आंदोलन से जोड लिया है, जिसस धरना प्रदर्शन के दौरान किसानांे की संख्या पर्याप्त रह सके। इसके लिए मुना एक्सप्रेसवे निर्माण के समय किसानों से किए गए वायदा के अनुसार  मुआबजा न मिलना, विश्व विख्यात पौराणिक तीर्थ स्थल दाऊजी महाराज, गोकुल, रमणरेती महावन में दर्शनार्थी के आवागमन के लिए बल्देव में यमुना एक्सप्रेस कट, जेवर कट, यमुना एक्सप्रेस वे के साइड रोड का निर्माण न होना आदि प्रमुख समस्याओं को लेकर आन्दोलन किया जा रहा है।


आन्दोलन शरु करने से पहले किसान नेताओं ने यमुना एक्सप्रेसवे के नोडल अधिकारी राजभान, टोल प्लाजा इंचार्ज रिजवी खान, क्षेत्राधिकारी नेत्रपाल सिंह, उप जिलाधिकारी मांट आरडी राम, थानाध्यक्ष मांट भीम सिंह जावला के साथ बैठक कर आंदोलन के संबंध में बताया।

आंदोलन को लेकर के किसान नेता गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि किसान अन्नदाता है और वह कभी भी अशांति नहीं चाहता है। आंदोलन शांतिपूर्वक होगा, जिस तरह से प्रदेश व केंद्र सरकार किसान हितेषी होने का दावा कर रही है लेकिन किसानों के हित में विगत 8 माह से चल रहे आंदोलन एवं 500 से ज्यादा किसानों की शहादत होने पर भी वर्तमान सरकार ने किसानों के प्रति एक शब्द नहीं कहा। ऐसी सरकार को किसान हितैषी सरकार नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले 2022 और 2024 में ऐसी किसान विरोधी सरकार का भारतीय किसान यूनियन पुरजोर विरोध कर सत्ता परिवर्तन करेगी।


इस अवसर पर बुद्धा सिंह प्रधान, गजेंद्र सिंह परिहार, जगदीश सिंह परिहार, भगवान सिंह, देवेंद्र सिंह रघुवंशी, धीरी सिंह, ललित शर्मा, गणेश तोमर, करवा सिंह, वीरपाल सिंह, पवन चतुर्वेदी, मुजाहिद कुरैशी, गजेंद्र सिंह, आनंद पापे, सुशील, विश्वेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

एक्सप्रेस वे पर भारी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल


किसान आंदोलन के चलते यमुना एक्सप्रेेस वे पर भारी संख्या में शुक्रवार को पुलिस बल तैनात रहा। किसानों ने मांट टोल प्लाजा पर धरना शुरू किया है। वहां कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। जबकि राया कट पर भी भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। जनपद मंे कई किसान संगठन सक्रिय हैं। टिकैत गुट के मांट टोल प्लाजा पर धरना शुरू करने के बाद दूसर संगठन भी सक्रियता दिखाते हुए एक्सप्रेस वे पर पहुंच सकते हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More