BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सुल्तानपुर में अखिलेश ने की रैली,कहा- कांग्रेस के साथ जीतेंगे 300 सीटें

सुल्तानपुर में अखिलेश ने की रैली,कहा- कांग्रेस के साथ जीतेंगे 300 सीटेंसुल्तानपुर । अखिलेश यादव ने अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। अखिलेश ने पहली चुनावी रैली सुल्तानपुर में की। अखिलेश ने कहा कि नेताजी ने समाजवादी पार्टी का जो घोषणा पत्र दिया, उसको हमने ईमानदारी से लागू किया। साथ ही अखिलेश ने कहा कि हमने यूपी के गांव गांव में एम्बुलेंस सेवा दी, जो कि पांच साल पहले नहीं थी। अखिलेश ने कहा कि हमने 55 लाख महिलाओं को पेंशन दी और अब 1 करोड लोगों को पेंशन देंगे। हम 1 करोड लोगों को एक हजार भत्ता हर माह देंगे। 

अखिलेश ने कहा कि किसी भी सरकार ने किसानों को इतना मुआवजा नहीं दिया होगा जितना समाजवादी पार्टी ने। समाजवादी पार्टी ने किसानों को 4 गुना मुआवजा दिया। साथ ही अखिलेश ने कहा कि हम किसानों के लिए मंडी और बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार का इतंजाम करेंगे। अखिलेश ने कहा कि पहले पुलिसभर्ती में नौजवानों को 10 किमी दौडना पडता था। बिना तैयारी के कई युवकों की तो जान चली जाती थी। 

अखिलेश ने कहा कि हमने पुलिसभर्ती को आसान बनाया और इस दौड को 4 किमी की कराई। अखिलेश का कहना है कि हमने ऐसी व्यवस्था की है कि अब आप 100 नंबर डायल कर पुलिस की भी शिकायत कर सकते हैं। अखिलेश ने कहा कि हम महिलाओं को प्रेशर कूकर देंगे। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी स्मार्टफोन आम लोगों को सरकार से जोडेगा।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी स्मार्टफोन के लिए 1.40 करोड रजिस्ट्रेशन हुए। अखिलेश ने कहा कि हम आने वाले समय में शहरों और गांवों में 24 घंटे बिजली देंगे। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के साथ आने से हम 300 सीटें जीतेंगे। लोगों को साइकिल पर भरोसा है। 

मोदी सरकार पर निशाना:

रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि एक पार्टी ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन तीन साल में अच्छेे दिन कहां है। जनता के अच्छे दिनों के नारे पर विश्वास किया। लेकिन अच्छे दिन आए क्या? अखिलेश ने कहा कि दिल्ली में लोगों के हाथों में झाडू पकडा दी। अखिलेश ने कहा कि बजट आने वाला है और यह पार्टी बजट में समाजवादी के अच्छेे कामों की नकल करने की कोशिश करेगी। 

नोटबंदी को लेकर साधा निशाना:

अखिलेश ने रैली में नोटबंदी का भी मुद्दा उठाया। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से कई लोगों की मौत हो गई। अखिलेश ने कहा कि ईमानदारी के पैसे को कालाधन बता दिया। अखिलेश ने कहा कि कोई पैसा काला नहीं होता, काला होता है लेन देन का तरीका। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से किसानों को काफी तकलीफ हुई। नोटबंदी से कारोबार ठप्प हो गया। अखिलेश ने कहा कि केन्द्र सरकार ने तीन बजट में कुछ नहीं दिया।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More