BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

लालू ने पूछा, पाइनैपल मतलब ‘नरयल’ होता है क्या? बताया ATM का मतलब

लालू ने पूछा, पाइनैपल मतलब ‘नरयल’ होता है क्या? बताया ATM का मतलबनई दिल्ली । नारियल जूस और पाइनैपल जूस की लड़ाई में अब राजद सप्रीमो लालू प्रसाद भी ने मोर्चा संभालते हुए पीएम मोदी तीखे तंज कसे हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, Pineapple को हिंदी में क्या कहते है, मित्रों? 

भला इसका मतलब नरयल, नरयल होता है क्या? होता है क्या...या? आप भी गजब हो मितरों....मतरो...। लालू प्रसाद ने एक और ट्वीट करते हुए कहा, ‘पहले नोटबंदी की लठैती, फिर कैशलैस की बकैती और डिजिटल डकैती हो रही है। उन्होंने एटीएम का मतलब ‘ऑल टाइम मुनाफा फॉर मोदी एंड पूंजीपति गैंग’ बताया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा में राहुल गांधी पर तंज कसा था कि राहुल गांधी ने नारियल से जूस निकालने की बात कही है जबकि नारियल का जूस नहीं होता पानी होता है। कांग्रेस ने मोदी की इस बात का खंडन करते हुए कहा था कि राहुल गांधी ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं था। राहुल ने कहा था, ‘आप नींबू उगाते हो, नारंगी उगाते हो, पाइनैपल उगाते हो। मैं चाहता हूं कि एक ऐसा दिन आए कि कोई लंदन में पाइनैपल जूस पीए और डिब्बे पर देखे मेड इन मणिपुर।’ हालांकि इस मुद्दे को लेकर दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हमले कर रही हैं।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More