BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चुनाव से पहले यूपी में हथियारों की सप्लाई, जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

मथुरा। पंचायत चुनाव की सुगबुहाट के साथ ही चुनाव से पहले यूपी में हथियारों की मांग बढ गई है। चुनाव से पहले यूपी में हथियारों की सप्लाई की जा रही है। हरियाणा यूपी के बार्डर से हथियारों के जखीरे के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हरियाणा और दिल्ली में ये गिरोह हथियारों की सप्लाई करते हैं।


इस गिरोह के साथ ही 28 जनवरी को दबिश के दौरान पुलिस की मुठभेड हुई थी। इस मुठभेड में पुलिस का एक मुखबिर मारा गया था। एक एसआई को भी गोली लगी थी। रात करीब दो बजे सद्दाम पुत्र हब्बू निवासी नगला उटावर थाना कोसीकलां तथा इब्बर पुत्र जरजीत निवासी नगला उटावर थाना कोसीकलां को पुलिस ने यूपी और हरियाणा की सीमा से गिरफ्तार किया।


इनके कब्जे से 3 पिस्टल 32 बोर, 15 कारतूस 32 बोर,  2 रिवाल्वर 32 बोर,  2 तमंचा 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 5 कारतूस ब्लैंक, 4 कारतूस 9 डड (प्रतिबन्धित बोर) के अलावा एक मोटरसाईकिल बरामद हुई हैं। ये तस्कर कहां से हथियार लाते है इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने कहाकि इस का पता चल गया है लेकिन इसे गुप्त रखा जा रहा है। जिससे मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।

पुलिस को काफी समय से हथियार सप्लयरों की सूुचना मिल रही थी। 28 जनवरी को पुलिस ने दबिष दी थी, इस दौरान तस्करांे के साथ पुलिस की जंगल में मुठभेड हुई थी जिसमें एक पुलिस का मुखबिर माराया गया था, एक सब संस्पेक्टर घायल हुए थे। मुठभेड की घटना में कई लोग जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में एक आरोपी उस मुठभेड में भी सामिल था। मुठभेड के बाद पुलिस ने जंगल से दो पिस्टल बरामद की थीं। सात लोग फरार हुए हैं। इनकी अभी तलाश है। गिरफ्तार इब्बर के खिलाफ पांच अभियोग थाना कोसीकलां मे। दर्ज हैं।

काफी समय से हथियारों के सप्लायरों की सूचना मिल रही थी। ये अंतरराज्यीय गिरोह है। हरियाणा और दिल्ली में ये लोग हथियार बेचते हैं। रात दो बजे कोसीकलां और होडल पर इन लोगों को गिरफ्तार किया। तीन पिस्टल, दो रिवाल्वर, दो तमंचा आदि बरामद हुए हैं। 1 लाख 8010 रूपये बरामद किय गये हैं एसपी सिटी उदय शंकर

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More