देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। समूचे भारत में अब कोरोना वायरस संक्रमन अपने उच्चतम स्तर की ओर बढ़ रहा है। अभी भी समय है कृपया सावधानी बरतें। यह बात डॉ सौरभ ने कही है। डॉ सौरभ के दी हॉस्पिटल में कोविड वायरस के रोग के विशेषज्ञ हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक के आंकड़ों में यह मिला है कि यह बीमारी कुछ खास वर्ग के लोगों में ही विकराल रूप लेती है जैसे की ज्यादा बुजुर्ग व्यक्ति , अनियंत्रित डायबिटीज, लम्बी बीमारी जैसे ह्रदय रोग, गुर्दा रोग, सांस रोग इत्यादि और अनियंत्रित वजन वाले व्यक्ति। मथुरा के सभी लोगों से अनुरोध है कि जितना हो सके घरों में ही रहे। केवल जरुरी काम के लिए ही बहार निकलें। घर के बाहर, दुकान, ऑफिस या किसी भी पब्लिक प्लेस में मास्क लगा कर रहे। भीड़ वाली जगह से बचें और किसी भी उत्सव में इकठ्ठा होने से बचें। सबसे जरूरी है की लक्षण आने पर (बुखार, खांसी, सांस फूलना) तुरंत ही नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लें। बीमारी को लेकर सतर्क रहे घबराएं नहीं। आपकी समझदारी, आपकी सावधानी और सही समय पर इलाज ही आपको इस बीमारी से बचा सकती है। मालूम हो डॉ सौरभ के नेतृत्व में 6 चिकित्सक की टीम पिछले 6 माह में कोरोना के सैकड़ों रोगियों का सफल इलाज कर चुकी है। हॉस्पिटल के चेयरमैन रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि अब कोविड के टेस्ट और प्लाज्मा थेरेपी की व्यवस्था भी शुरू हो गई है।













Related Items
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत केन्द्र ने एक सौ 98 लाख टन से अधिक खाद्यान अगले पांच महीनों के लिए आवंटित
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना: अगले 2 महीनों तक जरूरतमंदों को 5 किलो फ्री मिलेगा अनाज
कोरोना के कहर से बचाने को दिन-रात जुटे है : डा. सौरभ