BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना: अगले 2 महीनों तक जरूरतमंदों को 5 किलो फ्री मिलेगा अनाज

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने जरूरतमंदों को राहत देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत आगामी मई और जून के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त अनाज प्रदान करने के लिए मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत जरूरतमंदों को 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका लाभ देश के लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा। जिसके तहत प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज 2 महीने के लिए दिया जाएगा। इस दौरान इस पहल पर होने वाले 26,000 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च भारत सरकार वहन करेगी। 
 
 
क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
 
इस योजना की शुरुआत 26 मार्च 2020 को की गई थी। यह योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का हिस्सा थी। जरूरतमंदों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकार ने करीब 80 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को अप्रैल, मई और जून 2020 के महीनों में राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज (गेहूं अथवा चावल) और प्रति परिवार एक किलो दाल मुफ्त देने की घोषणा की थी। 
 
यह मुफ्त 5 किलो अनाज, राशन कार्ड पर मिलने वाले अनाज के अतिरिक्त घोषित किया गया था। इसके बाद कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते बाद में सरकार ने इस योजना का विस्तार दिवाली और छठ पूजा तक कर दिया था।
 
 
जानिये इस योजना की खासियत
 
इस योजना के तहत अनाज लेने के लिए राशन कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती। केवल आधार कार्ड से ही जरूरतमंदों को राशन मिल सकता है। इस सम्बन्ध में जानकारी तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने दी थी कि जो लोग इस योजना के तहत फ्री राशन लेना चाहते हैं उन्हें अपने आधार कार्ड के जरिए इस योजना के लिए पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण पर उन्हें एक स्लिप मिलेगी, जिसे दिखा कर मुफ्त अनाज हासिल किया जा सकता है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More