BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

BBL : ब्रेड हॉग के दम पर जीता मेलबोर्न रेनेगेड्स

BBL : ब्रेड हॉग के दम पर जीता मेलबोर्न रेनेगेड्समेलबोर्न । मैन ऑफ द मैच अनुभवी खब्बू स्पिनर ब्रेड हॉग (22/3) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मेलबोर्न रेनेगेड्स ने रविवार (1 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर मेलबोर्न स्टार्स को 7 रन से हरा दिया। टॉस हारने के बाद रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए। कैमरून व्हाइट ने 43 गेंदों पर चार चौकों व दो छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन ठोके। वेस्टइंडीज के टॉम कूपर ने 36, कप्तान आरोन फिंच ने 30 और ओपनर के रूप में उतरे सुनील नरेन ने 21 रन की पारी खेली। बोलैंड, स्टोइनिस, जेम्स फॉकनर व एडम जम्पा ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में स्टार्स की टीम को बरसात के कारण 18 ओवर में 159 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। स्टार्स की टीम नौ विकेट पर 151 रन तक ही पहुंच सकी।

स्टार्स की ओर से इंग्लैंड के ल्यूक राइट ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों पर चार चौके लगाए। फॉकनर ने 25, कप्तान डेविड हसी ने 20, स्टोइनिस ने नाबाद 18 और केविन पीटरसन ने 15 रन का योगदान दिया। हॉग ने तीन और कूपर, क्रिस ट्रेमैन व कैमरून स्टीवेनसन ने 1-1 विकेट झटका। नरेन को चार ओवर में 26 रन की कीमत में एक भी विकेट नहीं मिला। 

पर्थ । बीबीएल में रविवार को ही खेले गए एक अन्य मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी थंडर को 50 रन से करारी मात दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पर्थ ने चार विकेट पर 177 रन बनाए। इयान बेल ने 38 गेंदों पर दो चौकों व दो छक्कों की बदौलत सर्वाधिक 45 रन बनाए। मिशेल मार्श ने नाबाद 44, माइकल क्लिंगर ने 38 व एश्टन टर्नर ने 20 रन की पारी खेली। कप्तान एडम वोजेस तीन रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। क्लिंट मैके, पैट कमिंस, क्रिस ग्रीन व शेन वाटसन ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में सिडनी की टीम आठ विकेट पर 127 रन ही बना सकी। कमिंस ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। विकेटकीपर जे लेंटन ने 16, बेन रोहरर ने 15, ग्रीन ने नाबाद 14 और पैटरसन ने 11 रन का योगदान दिया। कप्तान वाटसन तीन रन ही बना पाए। डेविड विली ने दो और टर्नर, रिचर्डसन, मिशेल जॉनसन, एंड्रयू टाई व मार्श ने 1-1 विकेट निकाला। मार्श को उनके हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More