BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बरसाना पुलिस ने जिला बदर किया गिरफ्तार

मथुरा। थाना बरसाना पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना आजादपाल सिंह के मुताबिक दीनू पुत्र करीम निवासी ग्राम हाथिया थाना बरसाना को गिरफ्तार किया गया  है। अभियुक्त दीनू को 26 मार्च को न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन मथुरा से जिला बदर किया गया था। दीन शातिर किस्म का अपराधी है। थाना बरसाना, गोवर्धन में उसके खिलाफ आधा दर्जन मुकदमा दर्ज थे। जिनमें आबकारी अधिनियम, गोवध अधिनियम और गुण्डा एक्ट के मामले शामिल हैं।

अवैध तमंचा, शराब के साथ दबोचा


थाना नौहझील पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब एवं अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील लोकेश सिंह भाटी के मुताबिक आरोपी वीरपाल पुत्र गोपी निवासी रायपुर थाना नौहझील को ग्राम मुसमुना व ग्राम भैरई के बीच ट्यबैल के पास से पकड है। जबकि उसका साथी अपनी मोटरसाईकिल अपाचे को छोडकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार अभियक्त वीरपाल के कब्जे से एक मोटरसाईकिल जिस पर एक प्लास्टिक का बोरा बंधा हुआ जिसमें पांच पेटी अवैध शराब थी। जिसमें से एक पेटी में 49 अदद पौआ देशी शराब हरियाणा के मस्ताना मार्का तथा अन्य अन्य पेटियों में कुल 200 पौआ अंग्रेजी शराब हरियाणा के नाइट ब्लू मार्का तथा एक  तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुये। ने पूछताछ के दौरान बताया कि पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अभियुक्त अपने भागे हुये साथी के साथ मिलकर हरियाणा से अवैध शराब लाकर अलग अलग गाँवों में जाकर शराब को अधिक दामों में बेचकर हुये मुनाफे को आपस में बांट लेते हैं तथा पुलिस की नजरों से बचने के लिये अपनी अपनी मोटरसाईकिलों के नम्बर प्लेट में हेराफेरी करते हैं।


तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार


थाना जमुनापार पुलिस ने एक युवक को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक चन्द्रवीर सिंह के मुताबिक आरोपी अजय पुत्र विरजन सिंह निवासी प्रीति विहार कालोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार मथुरा को एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया जिनके सम्बन्ध में थाना जमुनापार पर मु0अ0सं0 156ध्21 धारा 3ध्25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया. 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More