BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रात में विफल हुई अधिकारियों के साथ भाकियू की वार्ता

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का बलदेव बिजली घर पर अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी रहा। रात में आंदोलनकारियों के साथ हुई प्रशासन की बैठक विफल रही। एसडीएम महावन, एक्सईएन बलदेव, एसडीओ आदि अधिकारी रात को भाकियू के आंदोलित पदाधिकारियों को मनान पहुंचे थे। लम्बी वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।

भाकियू नेताओं ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। ज्ञात रहे कि आंदोलनकारी धरना स्थल पर उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आने और किसानों को आश्वासन ेदेने की मांग कर रहे हैं। शनिवार और रविवार को उर्जा मंत्री मथुरा में रहे लेकिन वह किसानों के धरना स्थल पर नहीं पहुंचे। इससे पहले भाकियू नेता धरना स्थल से उर्जा मंत्री के नाम खून से लिखा पत्र भी भेज चुके हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर ने कहाकि जब तक डीएम या श्रीकांत शर्मा नहीं आते तब तक धरना कहीं नहीं जाने बाला। किसान यहां मांगें मनवाने के लिए बैठे हैं प्रशासन के दबाब में आकर हटने के लिए नहीं ।


भारतीय किसान यूनियन के चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर करीब रात को 8 बजे किसानों को मनाने के लिए पहुंचे थे। जब तक 18 घंटे बिजली नहीं दी जाते धरना जारी रहेगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More