BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ARTICLE 370 : भाजपा नेता राम माधव ने कहा, ऐसे लोगों के लिए हैं कई जेल

श्रीनगर। मोदी सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का ऐतिहासिक फैसला किया था। इसके साथ ही उस प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया था। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि आर्टिकल 370 हटाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर ने शांति और विकास की राह पकड़ ली है।

इसमें जो कोई भी बाधा पैदा करने की कोशिश करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा। राम माधव यहां टैगोर हॉल में पार्टी की युवा शाखा के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद राम माधव का यह पहला कश्मीर दौरा है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक कश्मीर में सिर्फ कुछ परिवारों या कुछ नेताओं के लिए ही काम किया जाता था, लेकिन अब जो कुछ भी हो रहा है वह इस राज्य के लाखों परिवारों के लिए हो रहा है। अब प्रदेश के लिए केवल दो रास्ते होंगे पहला शांति और दूसरा विकास का। जो भी व्यवधान पैदा करेगा उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। ऐसे लोगों के लिए कई जेल हैं। राजनीतिक दल जम्मू-कश्मीर वासियों को राजनीति का चारा समझने की गलती न करें। अगर शांति और विकास में बाधा पैदा करने वाले 200-300 लोगों को जेल भेजना पड़े तो हम इसके लिए भी तैयार हैं। मेरी सभी दलों से अपील है कि वे शांति भंग किए बगैर राजनीति करेंं। हालांकि कुछ नेता जेल के अंदर होने के बावजूद नहीं सुधर रहे।

वे वहीं से संदेश भेज रहे हैं कि लोग बंदूक लेकर खुद का बलिदान करें। मैं उन नेताओं से कहना चाहता हूं कि वे पहले खुद आगे आएं और अपना बलिदान दें। 370 की समाप्ति पर कुछ लोगों ने यह अफवाह फैलाने की कोशिश की कि अब प्रदेश की नौकरियां बाहरी राज्यों के लोगों को मिल जाएंगी। मैं भरोसा दिलाता हूं कि यहां निकाली जाने वाली हर सरकारी भर्ती स्थानीय लोगों के लिए ही होगी।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More