BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अगले एक साल में देश से खत्म हो जाएंगे सभी टोल प्लाजा: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अगले एक साल में सभी टोल प्लाजा खत्म कर दिए जाएंगे। लोकसभा में गुरुवार को पूछे गए एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि सरकार अगले एक साल में सभी टोल प्लाजा को खत्म करने की योजना बना रही है, क्योंकि अब टोल प्लाजा का सारा काम तकनीक के जरिए होगा।
 
अब गाड़ियों में लगाया जाएगा GPS सिस्टम 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय ऐसी तकनीक पर काम कर रहा है जिसमें आप जिस जगह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ेगे, वहां जीपीएस की मदद से कैमरा आपकी फोटो लेगा और जहां आप राजमार्ग से उतरेंगे वहां की फोटो लेगा, इस तरह उतनी ही दूरी का टोल चुकाना होगा। तकनीक की मदद से लोगों को उतना ही टोल चुकाना होगा, जितना वो सड़क पर चलेंगे। साथ ही अब गाड़ियों में GPS सिस्टम लगाया जाएगा, जिसकी मदद से टोल शुल्क का भुगतान हो सकेगा और इसके बाद शहर के अंदर इस तरह के टोल की जरूरत नहीं होगी।
 
93 फीसदी गाड़ियां FASTag का उपयोग कर टोल का करती हैं भुगतान 

दरअसल, बसपा के सांसद दानिश अली ने यूपी के हापुड़ स्थित गढ़ मुक्तेश्वर के पास सड़क पर नगर निगम की सीमा में टोल प्लाजा होने का मुद्दा उठाया था। इसका जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि यह निश्चित तौर पर गलत है। कई शहरों के भीतर टोल पहले बनाए गए। यह गलत है और अन्यायपूर्ण है। एक साल में ये टोल भी खत्म हो जाएगा। इस तरह के टोल में चोरियां बहुत होती थीं। 
 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा खत्म होगा लेकिन टोल देना होगा। गडकरी ने बताया कि 93 फीसदी गाड़ियां FASTag का उपयोग कर टोल का भुगतान करती हैं।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More