BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

धोनी बने वार्न की ALL TIME IPL XI के कप्तान, जानें-टीम में कौन-कौन शामिल

धोनी बने वार्न की ALL TIME IPL XI के कप्तान, जानें-टीम में कौन-कौन शामिलनई दिल्ली । विश्व के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न ने शनिवार को अपनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन टीम का ऐलान किया। वार्न ने अपनी इस टीम की कमान भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी है। वार्न ने अपनी फेसबुक वॉल पर इस टीम की घोषणा की। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का यह 10वां संस्करण है। वार्न भी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। उन्हीं की कप्तानी में राजस्थान ने 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण का खिताब जीता था।

वार्न ने धोनी की ही आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को मात देकर पहला आईपीएल जीता था। धौनी आईपीएल इतिहास के भी सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी वाली चेन्नई ने दो बार 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जीता और चार बार उपविजेता रही। धोनी के अलावा इस टीम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली, क्रिस गेल, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच जैक्स कैलिस, उमेश यादव, गुजरात लांयस के ब्रैंडन मैक्कलम, रवींद्र जडेजा, सनराइजर्स हैदराबाद के युवराज सिंह शामिल हैं। 

पिछले दो संस्करणों से चेन्नई और राजस्थान की टीमें आईपीएल में नहीं खेल रहीं हैं। धोनी इस समय राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेल रहे हैं। वह इससे पहले संस्करण में पुणे के कप्तान भी थे। बीते कुछ मैचों में खराब फॉर्म के कारण आलोचकों का शिकार बने धोनी का वार्न ने बचाव भी किया था। वार्न ने हालांकि आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार सुरेश रैना को टीम में नहीं चुना है। 

वार्न की सर्वकालिक आईपीएल एकादश टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, क्रिस गेल, रोहित शर्मा, जैक्स कैलिस, रवींद्र जडेजा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा और उमेश यादव। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More