देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। वारदात के एक सप्ताह बाद मथुरा पुलिस ने आठ वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी बनवारी को मुठभेड के बाद पकड लिया। इससे पहले बनवारी को शरण देने वाली उसकी बहन को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
बनवारी के साथ पुलिस की मुठभेड़ थाना कोसीकलां के कोटवन चैकी क्षेत्र में रेल लाइन किनारे जंगलों में हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली बनवारी के पैर में लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। देर रात एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एक सितम्बर को जमुनापार के एक गांव ढहरूआ में नौ वर्षीय बच्ची का गांव के जंगलों में शव मिला था।
बच्ची शाम को दुकान पर गई थी। उसके साथ आठ वर्षीय एक अन्य बच्ची भी थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन की। परिजनों को पता लगा कि गांव निवासी आपराधिक प्रवृत्ति का ट्रक चालक बनवारी पुत्र नक्कू दो बच्चियों को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया है।
ट्रक चालक बनवारी उठा पर अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दिल्ली तक पोस्टर चस्पा कराए गए। बनवारी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार लगी हुईं थीं। देर रात करीब करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि बनवारी कोसीकलीां क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। हाइवे से होते हुए आरोपी दिल्ली की ओर बाइक से भागने लगा। सीओ जगदीश कालीरमन, सीओ सदर रमेश मिवारी की टीम ने उसे कोटवन पुलिस चैकी के समीप घेर लिया।
डा. गौरव ग्रोवर, एसएसपी मथुरा













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
आनंद पर्वत में मामूली टक्कर पर चाकू मारकर हत्या, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल