BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या का आरोप

मथुरा। रातभर परिजन बालिका को ढूंढते रहे। ग्रामीणों ने थाना यमुनापार पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। रातभर लापता रही नौ वर्षीय बालिका का सुबह शव मावली के जंगल में मिला। बच्ची का शव खेत में पड़े होने की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव खून से लथपथ था। कपड़े फटे हुए थे। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से ग्रामीण भिड गये। कुछ ही देर में आला पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या का आरोप है। गांव के ही नामजद पर बालिका के परिजनों ने आरोप लगाया है। आरोपी युवक बदमाश किस्म का है और गांव के लोग उससे डरते हैं। घटना के बाद से ही आरोपी युवक गांव से गायब है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुबह तडके ही एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गये और घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के खुलासा के निर्देश दिये। इस बीच गांव ढहरूआ में तनाव बना हुआ है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।  
थाना यमुनापार के गांव डाहरुआ निवासी व्यक्ति की आठ साल की पुत्री सोमवार की शाम गांव की एक दुकान पर से आंखों का ट्यूव लेने गई थी। आरोप है पड़ोसी ने बालिका को अगवा कर लिया और अपनी भांजी के साथ उसे लेकर गांव नौगांव पहुंचा गया। उसको बालिका को ले जाते गांव के लोगो ने देख लिया था। मंगलवार की सुबह बालिका का शव गांव मावली कोल्ड स्टोरेज के समीप पड़ा मिला।

पीड़ितों का कहना है ग्रामीणों ने आरोपी को बालिका को ले जाते देखा था। वारदात को उसी ने अंजाम दिया है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि अगार थाना यमुनापार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो घटना को टाला जा सकता था।  

थाना यमुनापार में रात करीब 11 ढहरूआ गांव के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि आठ साल की बच्ची के साथ गई उनकी नौ वर्षीय बच्ची मिल नहीं रही है। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि पडोस की एक बच्ची जो आठ साल की है उसके साथ गई थी। यह बात भी निकल कर आई कि आठ वर्षीय बच्ची का मामा दूसरी बच्ची को छाता में छोड कर वहां से फरार हो गया। सर्च आपरेशन चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उसे हिरासत में लिया जाएगा।
डा.गौरव ग्रोवर, एसएसपी मथुरा

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More