BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

आप ने दिलाई संविधान की रक्षा करने की शपथ

मथुरा। अशोक विहार शिवजी का नगला मनीष पुरम में तिरंगा शाखाओं का आयोजन किया गया। अशोक विहार में तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने शाखा सेवियों को संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई तथा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। शाखा प्रमुख देवेंद्र सैनी ने समवेत राष्ट्रीय गान गाया। डाढरा मोहल्ला के निवासियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि निगम नगर निगम द्वारा पानी की पाइप लाइन में लीकेज को तो रोक दिया गया है लेकिन पीने लायक शुद्ध पानी पाइप लाइन से नहीं मिल रहा है। लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है। इस समस्या को शीघ्र ही नगर निगम के संज्ञान में लाए जाने का फैसला किया गया। इसी क्रम में बाढ़पुरा स्थित घर घर जल योजना के अंतर्गत तीन वर्ष पूर्व डाली गई पाइप लाइन में अभी तक पेयजल सप्लाई न होने से नागरिकों में असंतोष व्याप्त है। इस संबंध में नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं तथा उनके द्वारा शीघ्र ही शिकायतों का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद तीन महीने से समस्या का समाधान नहीं हुआ है। समस्याओं के संबंध में शीघ्र ही निगम प्रशासन से मुलाकात कर समाधान कराने का आश्वासन जिला प्रमुख सुरेश कुमार सिंह ने दिया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज यूथ विंग राज्य कमेटी के पूर्व सदस्य आदेश शर्मा शाखा प्रमुख  अंसार शाह अल्वी दिनेश चंद सैनी अशोक माहोर अर्जुन जगदीश सैनी डालचंद माहोर जीतू सैनी सर्वेश यादव  विजेंद्र कालीचरण यशोदा देवी द्रोपदी देवी विमला देवी आदि उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More