देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने एक बार फिर अपनी पार्टी से नाराजगी जाहिर की है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात कर कवि और आप नेता कुमार विश्वास ने पार्टी के लिए जिस शब्दों को इस्तेमाल किया है, उसके बाद सवाल उठ रहा है कि वो आप को छोडने का मन बना चुके है।
बता दें कि कुमार विश्वास ने एमसीडी चुनाव में भी आप के लिए प्रचार नहीं किया है। जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने गये कुमार विश्वास से जब इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के रूख पर सवाल किया गया तो वो हत्थे से उखड़ गये। कुमार विश्वास ने कहा कि ‘पार्टी जाए भाड़ में तेल लेने।’ उन्होंने कहा कि वो पार्टी को बोल देंगे कि इस मुद्दे पर काम करे, बाकी वे जानें। कुमार विश्वास जिस अंदाज में अपनी पार्टी को ‘भाड़’ में भेज रहे हैं, क्या उस पार्टी के लिए वो पहले की तरह काम करते रहेंगे। कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि ‘कोई किसानों के लिए काम नहीं कर रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही वीडियो जारी कर उन्होंने इशारों-इशारों में अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। 15 अपैल को कुमार विश्वास ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को नसीहत दी थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला