BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अजित सिंह के निधन से किसानों में शोक की लहर

मथुरा। सात बार सांसद  और केंद्र सरकार में मंत्री रहे किसान नेता चैधरी अजित सिंह के निधन से किसानों में शोक की लहर है। अजित सिंह पूर्व प्रधान मंत्री चैधरी चरण सिंह के पुत्र थे। रालोद मुख्यिा अजित सिंह पुत्र जयंत चैधरी मथुरा से सांसद रह चुके हैं। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन की सफलता में भी अजित सिंह का बडा हाथ माना जा रहा है।

समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय डीग गेट पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद के नेतृत्व में श्पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चैधरी अजित सिंह के निधन पर शोक सभा रखी गयी। उन्हें श्रद्धाजंलि दी गयी और दो मिनट का मौन भी रखा गया। ईश्वर से प्रार्थना कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। पूर्व जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद ने अजित सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया ।

उन्होंने कहाकि गरीबों किसानों मजदूरों मजलूमों के महान नेता किसानों और गरीबों की आवाज उठाने वाले और उनके हक की लड़ाई लड़ने वाले नेता के निधन से यह वर्ग स्तब्ध है। चैधरी अजित सिंह ने पिता चैधरी चरण सिंह की परंपरा बखूबी निभाई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनका दबदबा बना रहा। उनके मानने चाहनेवाले कम नहीं हुए।


मुख्य रूप से समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक, अल्पसंख्यक  सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष गुड्डू खान, युवा नेता पवन चैधरी, अन्नू, मुनव्वर हुसेन, आसिफ, इमरान, साबिर उस्मानी, कमरुद्दीन मलिक, शाहरुख उस्मानी, अनवर मलिक, आरिफ कुरैशी, अजलान वारसी,तैयब हुसैन, सलीम खान, आदि उपस्थित रहे

भाकियू ने जताया शोक


भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी, युवा शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी, शहर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी, फैजान कुरैशी आदि ने चैधरी अजित सिंह के निधन पर  शोक संवेदना व्यक्त की है। भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहाकि गरीबों किसानों मजदूरों के नेता थे चैधरी अजित सिंह, उन्होंने हमेशा किसान मजदूरों की लड़ाई लड़ी उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

गांव कस्बों में भी हुईं श्रद्धांजलि सभा


राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। सौंख में रालोद कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने कहाकि अजित सिंह किसान और मजदूर की आवाज बने रहे। उन्होंने हमेशां किसानों के हितों की बात की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि हेमराज सिंह कुंतल, सुरेश भगत, प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, बच्चू सिंह चाहर, बलजीत सिंह, सत्यप्रकाश, जयप्रकाश, जगदीश चाहर, सज्जन सिंह, थान सिंह, अशोेक कुंतल, संतोष राना आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More