BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आंध्र प्रदेश से दिल्ली तक पहुंचाया गया रिकॉर्ड 7 करोड़ लीटर दूध, किसानों को मिल रहा फायदा

भारतीय रेलवे ने कोरोना और लॉकडाउन के बीच भी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की कमी नहीं होने दी। बताना चाहेंगे, भारतीय रेलवे ‘दूध दुरंतो’ स्पेशल ट्रेन के ज़रिए आंध्र प्रदेश से दिल्ली तक रिकॉर्ड 7 करोड़ लीटर दूध पहुंचा चुका है।

 

रेल मंत्री ने स्वयं ट्वीट कर दी जानकारी 

 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विशेष दैनिक ट्रेन ‘दूध दुरंतो’ ने आंध्र प्रदेश के रेणिगुंटा से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तक रिकॉर्ड 7 करोड़ लीटर दूध का परिवहन किया है। कोविड-19 के दौरान आवश्यक वस्तुओं के प्रावधान को सुनिश्चित करते हुए ट्रेन ने 13,240 टन फल और सब्जियां भी पहुंचाई हैं।

 

भारतीय रेलवे की इस सुविधा से किसानों को मिल रहा दूध का सही दाम 

 

उल्लेखनीय है कि रेलवे की ओर से चलाई गई दूध दुरंतो एक्सप्रेस के डिब्बे दूध को ठंडा रखते हैं। विशेष रूप से तैयार दूध की वैन की क्षमता 44,660 लीटर है। इस वैन का इंटीरियर स्टेनलेस स्टील का है। इससे दूध एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के दौरान खराब नहीं होता है। ये वैन 110 किलोमीटर प्रति घंटा की क्षमता से दूध को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा सकती है। वहीं रेलवे की इस सुविधा से किसानों को भी दूध का सही दाम मिल रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More