BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

9 साल बाद इजरायल से मुंबई पहुंचा मोशे, 26/11 हमले में मारे गए थे मां-बाप

9 साल बाद इजरायल से मुंबई पहुंचा मोशे, 26/11 हमले में मारे गए थे मां-बापमुंबई। 26/11 मुंबई हमले में माता-पिता को खोने वाला इजरायल का बेबी मोशे 9 साल बाद भारत पहुंच गया है। मुंबई पहुंचने पर मोशे का भव्य स्वागत किया गया। मुंबई में मोशे नरीमन हाउस के साथ-साथ गेटवे ऑफ इंडिया घूमने जाएगा। आपको बता दें कि 26/11 मुंबई हमले में बेबी मोशे ने अपने माता-पिता को खो दिया था, उस समय वो सिफऱ् 2 साल का था। 

 

बेबी मोशे अपने माता-पिता के साथ नरीमन हाउस में रूका था। उस हादसे के बाद ये पहली बार है जब बेबी मोशे भारत आया है। आपको बता दें कि इजरायली दौरे के दौरान पीएम मोदी भी मोशे से मिले थे और पीएम मोदी ने भारत आने का न्यौता दिया था। 

 

मोशे की मां रिवका और पिता गैवरूल होल्त्जबर्ग की मुंबई आतंकी हमले में दर्दनाक मौत हो गई थी। 2008 में हुए इस हमले में उसकी मां और पिता समेत छह अन्य इस्राइली नागरिकों की मौत हो गई थी। 

 

बेबी मोशे और उसके इस्राइली माता-पिता मुंबई के नरीमन हाउस (अब चबाड हाउस) में रहते थे। सैंड्रा सैमुअल मोशे की आया के तौर पर काम करती थीं। 2008 में 26 नवंबर को मुंबई पर लश्कर तैयबा के हमले में नरीमन हाउस को भी निशाना बनाया गया था। 

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More