देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार की शाम को हुए कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस रेल हादसा मामले में रविवार शाम लापरवाही बरतने वाले 8 अधिकारियों पर गाज गिरी है। रेलवे ने रविवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। पीवे डिपार्टमेंट के जेई, एसएसई, सेक्शन के एईएन और दिल्ली के सीनियर डीईएन को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, रेलवे ने चीफ ट्रैक इंजिनियर का तबादला कर दिया है। नॉर्दर्न रेलवे के जीएम आरएन कुलश्रेष्ठ को छुट्टी पर भेज दिया है।
उनकी जगह नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के जीएम एमसी चौहान को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दिल्ली रीजन के डीआरएम को भी छुट्टी पर भेजा गया है। नॉर्दर्न रेलवे के जीएम और दिल्ली के डीआरएम के अलावा रेलवे बोर्ड के इंजिनियरिंग डिपार्टमेंट के मेंबर को भी छुट्टी पर भेजा गया है। इधर, एटीएस की जांच के अनुसार मुजफ्फरनगर रेल हादसे में में कोई आतंकी ऐंगल नहीं है।
इससे पहले जीआरपी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। जीआरपी चौकी इंचार्ज खतौली अजय सिंह की ओर से रेलवे एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुजफ्फरनगर के खतौली में शनिवार की शाम को कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें रविवार को प्रदेश शासन के मुताबिक, 24 लोगों की मौत और 156 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। जहां ट्रेन हादसाग्रस्त हुई थी वहां पर पटरी खराब होने के नाते मरम्मत की जा रही थी, लेकिन चेतावनी का बोर्ड नहीं लगा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दर्जन भर ट्रेनें धीमी रफ्तार से गुजर गई थी, लेकिन उत्कल एक्सप्रेस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते ट्रेन हादसा हुआ। यही नहीं ट्रेन की दो बोगी बगल के ही एक घर में जा घुसी। इस घर के एक बुजुर्ग इस हादसे में घायल हो गए हैं। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रेल हादसे के जांच के आदेश दिए हैं। वहीं रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को प्रथम दृष्टया साक्ष्यों के आधार पर आज (रविवार) ही जबावदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
के के मेनन की इच्छा, भारत की ओर से ऑस्कर में जाए 'द रेलवे मेन'
यात्रियों को राहत : रेलवे ने किया AC-3 इकनॉमी क्लास का किराया सस्ता