देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। राजधानी में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 दिसंबर को सुबह दस बजे अल्बर्ट हॉल में होगा। इस समारोह में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उप मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट भी शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, विधायक दल ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री के रूप में चयन करने के बाद 17 दिसम्बर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगोड़ा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बदरुद्दीन अजमल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, एम के स्टालिन, मंत्री कनीमोझी, हेमंत सोरेन,बाबूलाल मरांडी, राजू शेट्टी आदि नेता शामिल होंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
आन-बान और शान का प्रतीक है मेहरानगढ़ किला, जहां हर पत्थर में बसी है राजस्थान की आत्मा