देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पिथौरागढ। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से कुदरत का कहर जारी है। पिथौरागढ के पास बादल फट गया जिसके बाद कैलाश मानसरोवर की यात्रा रोक दी गई है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 4 एसएसबी के जवान और 3 स्थानीय लोग लोग लापता है। मालपा में 3 लोगों के शव भी बरामद किए गए है। एसएसबी के 4 जवान और एक जेसीओ पंगाटी नाला से बचाए गए हैं। धारचुला से सेना बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। वहीं मांगती में 2 पुल पानी में बह गए है, 1 सिमखौला में बह गया। आपको बता दें कि काली नदी खतरे के निशाने से ऊपर है।
प्राकृतिक आपदा का असर देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में भी भूस्खलन की चपेट में आने से कई लोगों की जान चली गई है। अब तक मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। आपको बता दें कि यह हादसा इतना भयानक है कि अभी और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रविवार देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राहत बचाव का काम रोक दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार देर रात हुआ था। जब एक बस चंबा से मनाली जा रही थी, जबकि दूसरी मनाली से जम्मू की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि मंडी-पठानकोट राजमार्ग पर कोटरूपी के पास रोडवेज की दो बसें रुकी हुई थीं। इसी दौरान बादल फटने और भूस्खलन के चलते एक बड़ा पत्थर मनाली से कटरा जाने वाली बस के ऊपर आ गिरा। जिसके चलते ये बस लुढक़ते हुए 200 मीटर गहराई में जा गिरी। आपको बता दें कि अपने पडोसी देश नेपाल में भी मानसून की भारी बारिश की वजह से बाढ और भूस्खलन में 55 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब एक हजार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से कई बस्तियां प्रभावित हुई हैं। नदियों के खतरे के निशान से ऊपर होने की वजह से कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए। नेपाल के चितवन जिले के सौराहा इलाके में बाढ़ की वजह से करीब छह सौ पर्यटक फंसे हुए हैं। इनमें 200 भारतीय शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अमृतसर : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन बरामद
उत्तराखंड की फूलों की घाटी: हर 15 दिन में बदलती है रंगत, जून से अक्टूबर तक खुलता है स्वर्ग जैसा दृश्य
उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश, देहरादून में गिरे ओले