BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पिता ने 7 लाख में बेच दी अपनी 14 साल की बिटिया, लेकिन...

पिता ने 7 लाख में बेच दी अपनी 14 साल की बिटिया, लेकिन...अलवर । हरियाणा और मेवात में घटते लिंगानुपात की वजह से दुल्हन मिलना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में वहां पैसे देकर दुल्हन खरीदने के मामले सामने आ रहे हैं। शादी और वंशवृद्धि के लिए लोग पैसे देकर गरीब एवं पिछड़ी जातियों की लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। ऐसा ही मामला राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में सामने आया है। लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुटोली गांव में मां-बाप ने अपनी 14 साल की बेटी को 7 लाख रुपए में बेच दिया। लेकिन जब मां-बाप उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर भेज रहे थे, तभी किशोरी की चीख-पुकार दादी और ग्रामीणों ने सुन ली और गाड़ी में सवार तीनों लोगों के चंगुल से लडक़ी को छुड़वा लिया और आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण थाने पर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी भी जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपी पिता और तीन खरीददारों सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने पीडि़त लडक़ी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के गन्दोली कला गांव निवासी एक 35 साल के व्यक्ति की शादी करने के लिए तीन लोगों ने लडक़ी के पिता के साथ यह सौदा किया। इन लोगों की योजना लडक़ी को हरियाणा ले जाकर जबरन शादी करवाने की थी। यह सारी साजिश लडक़ी के पिता ने ही रची थी। लडक़ी का पिता जहां कृषि मजदूरी के लिए जाता था, आरोपियों का गांव उसके पास ही है। वहां पिछले दिनों उसकी मुलाकात लीलाधर नाम के व्यक्ति से हुई थी। लीलाधर ने उसे पैसे का लालच दिया और बेटी की शादी करवाने पर मोटी रकम देने की बात कही। इसके पाद दोनों में सौदा तय हो गया और लडक़े के परिजनों ने उसे पैसों का भुगतान कर दिया।

लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी चेतराम डागुर ने बताया की बुटोली गांव निवासी एक नाबालिग लडक़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता और हरियाणा के तीन लोग मेरा अपहरण करके ले जा रहे थे। लडक़ी ने बताया कि सौदा हरियाणा के तीन लोगों से 7 लाख रुपये में किया गया था। वे मुझे कार में ले जा रहे थे तो मैंने शोर मचाया और ग्रामीण आ गए और उन्होंने मुझे उनके चंगुल से बचा लिया। इसी के साथ उसने यह भी कहा कि अब वह अपने माता-पिता के पास नहीं रहना चाहती, अपनी दादी एवं ताई के पास रहना चाहती है। थाना प्रभारी ने बताया कि लडक़ी को बेचने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बेटी को सात लाख रुपये बेचने के आरोपी पिता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More