BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कर्नाटक: निरानी चीनी मिल में बॉयलर फटा, 6 जनों की मौत, 5 गंभीर घायल

कर्नाटक: निरानी चीनी मिल में बॉयलर फटा, 6 जनों की मौत, 5 गंभीर घायलबेंगलुरु। कर्नाटक के बगलकोट जिले के मुधोल में निरानी चीनी मिल में बॉयरल फटने से पूरी इमारत हिल गई और दरारे आ गई। वहां काम कर रहे 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मुधौल के निरानी शुगर मिल में हुआ। सरकारी चीनी मील के अंदर मजदूर काम कर रहे थे कि इसी दौरान बॉयलर के अंदर तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि चीनी मील की पूरी इमारत हिल गई और दरारे आ गई। वहां काम कर रहे 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मजदूरों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय अधिकारी भी मौके पर हालात का मुआयना करने में जुटे हुए हैं।

बॉयलर में हुआ धमाका इतना तेज था कि तीन मंजिला बिल्डिंग ढह गई। यह मिल भाजपा विधायक मुरुगेश निरानी, उनके भाई संगामेश और हनुमंथा की बताई गई है। फैक्ट्री में करीब एक हजार मजदूर काम करते हैं। हादसे वाली जगह पर एक दर्जन के करीब मजदूर उपस्थित थे।

पुलिस मौके पर राहत बचाव काम में जुट गई है। वहीं मजदूरों के परिवार वाले अपनों की तलाश में वहां जुट हुए हैं। 

आपको बताते जाए कि दो दिन पहले कर्नाटक के चामारजनगर जिले में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 13 लोगों की मौत हो गई।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More