देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लंदन । भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हुई अलग-अलग तीन घटनाओं के बाद लंदन के लोगों दहशत में है। यहां के लंदन ब्रिज पर पैदल चल रहे लोगों पर एक शख्स ने वैन चढ़ा दी। दो अन्य इलाकों में भी हमले किए गए। पुलिस ने इन्हें आतंकी हमला करार दिया है। लंदन हमलों में शामिल 3 हमलावरों को पुलिस ने मार गिराया है। शहर के बॉरो मार्केट में लोगों पर चाकू से हमला करने के बाद आतंकी हमलावरों ने लंदन ब्रिज पर अपनी तेज रफ्तार गाड़ी पैदल चल रहे यात्रियों पर चढ़ा दी। लंदन पुलिस ने इन दोनों हमलों में 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। मृतकों की संख्या का आंकड़ा और बढ़ सकता है। इन दोनों वारदातों में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। एक ओर लंदन में जहां शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, आईएसआईएस लंदन में हुए हमलों का जश्न मना रहा है।
लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हवाले से बताया कि लंदन ब्रिज के पास बोरो बाजार और वॉक्सहॉल में चाकू से हमले की भी घटनाएं हुई हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अधिकारियों को वॉक्सहॉल में हुई घटना की जानकारी के बाद मौके पर भेज दिया गया है। प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि वह इन मामलों के संदर्भ में पुलिस और सुरक्षाबलों के संपर्क में हैं और इन हमलों को आतंकवादी हमला माना जा सकता है। थेरेसा ने कहा, जांच बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। मैं पुलसि और आपातकाल सेवाओं का आभार जताती हूं जो घटनास्थल पर मुस्तैद हैं। हमारी संवेदनाएं पीडि़तों के साथ हैं।
लंदन पुलिस का कहना है कि लंदन ब्रिज पर पैदल यात्रियों को टक्कर मारने और चाकू से हमला करने वाली घटनाएं आतंकवादी घटनाएं थीं। लंदन पुलिस ने ट्वीट कर लंदन ब्रिज और बोरो बाजार पर हमले की घटनाओं को आतंकवादी घटनाएं करार दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने थेरेसा के कार्यालय के हवाले से बताया कि ब्रिटेन सरकार की कोबरा आपातकाल समिति की बैठक इसी पर केंद्रित होगी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि लंदन ब्रिज और बोरो बाजार आतंकवादी घटनाएं थे लेकिन ऐसा लगता है कि वॉक्सहॉल में हुई घटना को इन दोनों घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद लंदन ब्रिज को बंद कर दिया गया। बसों के मार्गो में बदलाव किाय गया है और पास के साउथवार्क ब्रिज को भी बंद कर दिया गया है।
बीबीसी के रिपोर्टर हॉली जोन्स का कहना है कि वैन को एक पुरूष चला रहा था और वैन की रफ्तार 50 मील प्रतिघंटा थी। जोन्स उस समय घटनास्थल पर ही मौजूद थे। जोन्स ने कहा,वैन मेरे सामने से ही निकली और उसने पांच से छह लोगों को टक्कर मार दी। वैन ने दो लोगों को मेरेर सामने ही टक्कर मारी। लंदन ब्रिज की घटना का गवाह बने एक जोड़े ने कहा, हमने एक शख्स को देखा, वह दूसरे शख्स पर चाकू से हमला कर रहा था। उशने तीन बार उस पर चाकू से वार किया। फेसबुक ने अपने सेफ्टी फीचर को एक्टिव कर दिया। इसे द अटैक इन लंदन, यूनाइटेड किंगडम नाम दिया गया है।
ट्रंप बोले-ब्रिटेन के लोगों की हर संभव मदद करेगा यूएस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंदन हमलों पर सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि उनका देश ब्रिटेन के लोगों की हरसंभव मदद करेगा। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, अमेरिका, लंदन और ब्रिटेन की जो भी मदद कर सकता है, वह करेगा। हम आपके साथ हैं।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर कहा,हमें चौकस रहने की जरूरत है। अदालतों को हमारे अधिकार लौटाने चाहिए। हमें यात्रा प्रतिबंध को उच्च स्तर पर प्रभावी करने की जरूरत है।
पहले भी हुआ था आतंकवादी हमला
गौरतलब है कि लंदन के मैनचेस्टर में ही 22 मई को आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिटेन सरकार ने मैनचेस्टर हमले के मद्देनजर आतंकी अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया था और पुलिस की सहायता के लिए सेना की तैनाती भी कर दी थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी
अमेरिका हमलों में 18 लोगों की मौत तेहरान ने किया जवाबी कार्रवाई का दावा, संरा ने की संयम बरतने की अपील
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास