देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। यूपी में कौन बनेगा सीएम, इस सवाल के जवाब को लेकर सस्पेंस बरकरार है। मीडिया चल रही खबरों के अनुसार मोदी सरकार में संचार मंत्री मनोज सिन्हा सीएम की रेस में सबसे आगे निकल गए है।
सूत्रों के अनुसार कल लखनऊ में होने वाली विधायक दल की बैठक में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य मनोज सिन्हा के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। विधायक दल की बैठक में मौजूद केंद्रीय पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू और भूपेंद्र यादव मनोज सिन्हा के नाम पर विधायकों की सहमति लेंगे और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को इसकी जानकारी देंगे। इसके बाद अमित शाह नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर देंगे।
चुनाव के बाद से ही मुख्यमंत्री के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही थी, उनमें राजनाथ सिंह के बाद मनोज सिन्हा का नाम लिया जा रहा था। मीडिया खबरों के अनुसार अब मनोज सिन्हा आगे हो गए हैं। इसके पीछे वजह ये है कि मनोज सिन्हा पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी मनोज सिन्हा के नाम पर सहमति जता दी है। आपको बता दें कि सीएम की रेस में सबसे आगे माने जा रहे गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा जल संसाधन मंत्री उमा भारती, पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा, शिक्षा राज्य मंत्री महेंद्र पांडे ने भी मनोज सिन्हा के नाम को हरी झंडी दे दी है।
मनोज सिन्हा के मुख्यमंत्री बनने की संभावना इसलिए भी ज्यादा प्रबल मानी जा रही है, क्योंकि मोदी के राज में जहां जहां भी बीजेपी की सरकार बनी है ज्यादातर जगहों पर जाति-पाति देखकर सीएम का फैसला नहीं किया गया है। अब नजर कल लखनऊ में होने वाली विधायक दल की बैठक पर है, जिसमें औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी और इसके बाद अमित शाह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मनोज बाजपेयी 'हर जगह से दूर, हर जगह'
मेरी सबसे बड़ी आलोचक मेरी मां हैं : सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा : मुझे वापस मालदीव ले चलो