BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

56 मिनट में पैदल घूम सकते हैं यह देश, शानो शौकत भरी जिंदगी का..

56 मिनट में पैदल घूम सकते हैं यह देश, शानो शौकत भरी जिंदगी का..नई दिल्ली। दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जो किसी न किसी खासियत के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की आप मिनटों में सैर कर सकते हैं यानी इस देश को पूरा पैदल घूमने में सिर्फ 56 मिनट लगते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फ्रांस की बगल में बसे छोटे से देश मोनाको की। यह देश फॉर्मूला वन कार रेस, ग्लैमरस कसीनो, जीरो इनकम टैक्स, सुरक्षा, सुविधाएं और चौबीसों घंटे की चमक-दमक के लिए जाना जाता है। यह देश केवल 1.95 वर्ग किलोमीटर में फैला है और इसे आप केवल एक घंटे से भी कम समय में पूरा घूम सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि कम जगह में होने की वजह से मोनाको देश, मोनाको सिटी के नाम से भी जाता है।

 

आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम यूरोप के मेडिटेर्नियन समुद्र के किनारे बसा मोनाको बहुत ही सुन्दर है। इस शहर का क्षेत्रफल इतना कम है कि आप एक दिन में ही कई बार इसका चक्कर लगा सकते हैं। मोनाको को पूरा घूमने में सिर्फ 56 मिनट लगते हैं। इस देश को फॉर्मूला वन कार रेस के लिए खास पहचाना जाता है। यहां पर काफी दौलतमंद और राजसी खानदान के लोग रहते हैं। इसी वजह से फार्मूला वन कार रेस यहां की शानो शौकत भरी जिंदगी का एक हिस्सा है। इसके अलावा यहां पर नागरिकों को ग्लैमरस कसीनो, जीरो इनकम टैक्स व जबरदस्त सुरक्षा के अलावा और भी कई बड़ी सुविधाएं मिलती हैं।  आमतौर पर इसे टैक्स हैवन कहा जाता है। इसके ज्यादातर नागरिक दौलतमंद हैं और विदेशों से ताल्लुक रखते हैं। मोनाको संवैधानिक राजतंत्र है। यहां 1297 से राजतंत्र कायम है। इस देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी फ्रांस की है। यह वेटिकन सिटी के बाद दुनिया का दूसरा छोटा देश है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More