BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : 551 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मथुरा। मथुरा जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार रिकार्ड तोड रहा है। 24 घंटे के अंदर 500 से ज्यादा मरीज मिलने का आंकडा लोगांे को भयभीत कर रहा है। मुख्य जिला चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आंकडों के मुताबिक बीते 24 घंटे के अंदर मथुरा जनपद में 551 कोरोना के मरीज सामने आये हैं। 24 घंटे में मिले कोरोना मरीजों की यह अब तक की सबसे बडी संख्या है।

गुरूवार को कोरोना से एक दिन में पांच मरीजों के मारने की सूचना से सदमे में आये लोग अभी सम्हल भी नहीं सके थे कि एक और खबर ने लोगों को हिला दिया। 

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के चीफ इंजीनियर एलएन सिंह का कोरोना से निधन हो गया। कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज नोएडा के निजी अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार की शाम को उनका निधन हो गया। करीब 53 वर्षीय चीफ इंजीनियर के निधन की खबर से नगर निगम में शोक छा गया।


इस बात की पुष्टि नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने नियो न्यूज से की है। महापौर ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि वह झांसी से ट्रांसफर होकर मथुरा आए थे।

यह रही है कोरोना की रफ्तार


30 अप्रैल को 551, 29 अप्रैल को 506 , 28 अप्रैल को 342, 27 अप्रैल को 521, 26 अप्रैल को 450, 25 अप्रैल को 349, 24 अप्रैल को 192, 23 अप्रैल को 490, 22 अप्रैल को 372, 21 अप्रैल को 367, 20 अप्रैल को 304, 19 अप्रैल को 454 तथा 18 अप्रैल को 360 कोरोना मरीज मुख्य जिला चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सामने आये।  

इन्टीग्रेटेड कमाण्ड सेन्टर पर बताएं समस्या


मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. रचना गुप्ता ने अवगत कराया है कि कोविड-19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड सेन्टर के हेल्प लाइन नम्बर 0565-2470218, 2470009, 2470254, 2974266 तथा 2974255 पर अपनी अपनी समस्यायें दर्ज करा सकते हैं, जिससे उनका समय से निस्तारण किया जा सके।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More