देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके के खदीजतुल कुबरा लिलबनात मदरसे पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर 51 लडकियों को मुक्त कराया गया है। पीडित लडकियों ने संचालक प्रबंधक यासीनगंज निवासी कारी तैय्यब जिया पर यौन शोषण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तैय्यब को हिरासत में लिया है।
मदरसे में 125 छात्राएं पढती हैं, वर्तमान में 51 छात्राएं मौजूद थीं। पुलिस ने सभी को रेस्क्यू किया है। मदरसे पर एसीएम, एडीएम और महिला उप निरीक्षक के द्वारा लड़कियों का बयान लिया गया। साथ ही चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और डीपीओ को सूचित कर दिया गया है।
एसएसपी दीपक कुमार ने शिकायत पर मारा मदरसे पर छापा मारा और कई दर्जन युवतियां को मैनेजर के चंगुल से मुक्त कराया। आरोप है कि सहादतगंज के इस मदरसे में यौन शोषण होता था। हैवान मैनेजर मासूमों का यौन शोषण करता था। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसएसपी दीपक कुमार एक्शन लिया और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लखनऊ बिल्डिंग हादसे को लेकर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, घायलों का इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार और बस की टक्कर में सात की मौत
लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टडी वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट लीक