BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

दिसंबर में निर्यात 5.72 फीसदी बढा

दिसंबर में निर्यात 5.72 फीसदी बढानई दिल्ली । देश के निर्यात में दिसंबर में पिछले साल के समान महीने की तुलना में 5.72 फीसदी की तेजी आई है और यह 23.9 अरब डॉलर रही है। आधिकारिक आंकडों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली। 

दिसंबर में लगातार चौथे महीने निर्यात में 5.72 फीसदी का इजाफा हुआ है। भारत का कुल निर्यात 23.9 अरब डॉलर यानी करीब 1,63,031 करोड रूपये रहा। यही नहीं आयात भी 0.46 फीसदी के मामूली इजाफे के साथ 34.25 अरब डॉलर यानी करीब 2 लाख 33 हजार करोड रूपये के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह भारत का कुल व्यापार घाटा 10.36 अरब डॉलर रहा। पिछले साल दिसंबर महीने में ही भारत का कुल निर्यात 22.6 अरब डॉलर था। 

शुक्रवार को कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक दिसंबर महीने में भारत ने कुल 7.645 अरब डॉलर का तेल आयात किया। 2015 दिसंबर के मुकाबले यह 14.61 पसेंüट अधिक था। भारत का गैर-तेल आयात करीब 26.60 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। पिछले साल दिसंबर के मुकाबले यह करीब 3 फीसदी कम था। 2016 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान एक्सपोर्ट में 0.75 फीसदी का मामूली इजाफा हुआ। हालांकि आयात में 7.42 फीसदी की बडी गिरावट आई है। इस अवधि में भारत के व्यापार घाटे में भी बडी गिरावट देखने को मिली है। 

इन 9 महीनों के दौरान व्यापार घाटा 76.54 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 100 अरब डॉलर था। गौरतलब है कि 2016 में चीन के एक्सपोर्ट में 7.7 फीसदी की बडी गिरावट हुई है, जबकि आयात भी 5.5 फीसदी कम हुआ है। चीन के निर्यात में यह लगातार दूसरे साल गिरावट है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More