BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

4G स्पीड के मामले में Jio टॉप पर तो BSNL पांचवें पायदान पर - ट्राई

4G स्पीड के मामले में Jio टॉप पर तो BSNL पांचवें पायदान पर - ट्राईनई दिल्ली । पिछले वर्ष देश के टेलिकॉम मार्केट में प्रवेश करने वाली रिलायंस जियो की मार्च में ऐवरेज 4G डाउनलोड स्पीड 16.48 mbps की रही, जो इसकी राइवल्स भारती एयरटेल और आइडिया सेल्युलर से लगभग दो गुनी है।टेलिकॉम रेग्युलेटर ट्राई की मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि रिलायंस जियो की ऐवरेज डाउनलोड स्पीड 16.48 मेगाबिट पर सेकंड (mbps) की थी, जबकि आइडिया सेल्युलर के नेटवर्क पर यह 8.33 mbps और भारती एयरटेल के नेटवर्क पर 7.66 mbps थी। 16 mbps की स्पीड पर यूजर्स एक बॉलिवुड मूवी लगभग 5 मिनट में डाउनलोड कर सकते हैं।मार्च में वोडाफोन की ऐवरेज डाउन लोडस्पीड 5.66 mbps, रिलायंस कम्युनिकेशंस की 2.64 mbps, टाटा डोको मोकी 2.52 mbps, सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL की 2.26 mbps और एयरसेल की 2.01 mbps रही।

ट्राई डाउन लोडस्पीड का डेटा वास्तविक समय के आधार पर अपनी माय स्पीड ऐप्लिकेशन की मदद सेकैलकुलेट करता है।एयरटेल और रिलायंस जियो दोनों देश का सबसे तेज नेटवर्क होने का दावा कर रही हैं।रिलायंस जियो ने एयरटेल के उस ऐड कैम्पेन को चुनौती दी थी जिसमें एयरटेल ने `आधिकारिकतौरपर` देश का सबसे तेज नेटवर्क होने का दावा किया था।ऐडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) ने एयरटेल के इस विज्ञापन को भ्रामक पाया था और कंपनी से 11 अप्रैल तक इसे बदलने या वापस लेने को कहा था। एयरटेल ने ASCI के इस निर्देश का पालन किया है। एयरटेल ने इस फैसले की समीक्षा के लिए ASCI के पास अपील दाखिल की है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More