देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। लोकसभा केचुनाव के माध्यम से दिल्ली की राजगद्दी में बैठने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर निकलता है। क्योंकि यहां लोकसभा की 80 सीटें आती हैं। यहां पर सबसे ज्यादा सीटों पर कब्जा करने का मतलब दिल्ली की गद्दी पर प्रमुख दावेदारी मानी जाती है। इस को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यसमिति के मंथन के दूसरे दिन रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार भर दिया है।
शाह ने सम्बोधित करते हुए कहा है कि हमें 2014 से एक सीट ज्यादा जीतने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 से एक सीट ज्यादा यानी 74 सीटों पर विजय प्राप्त करना ज्यादा है। अभी वर्तमान में भाजपा की वहां लोकसभा की 73 सीटें हैं। ये कार्यसमिति में बसपा-सपा-रालोद गठबंधन तीनों ने मिलकर भाजपा को पटखनी दी इस पर भी विशेष चर्चा मंथन किया गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं
गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार
हिंदी सभी स्थानीय भाषाओं की सखी , पीएम ने वैश्विक मंचों पर भी हिंदी को बढ़ावा दिया : अमित शाह