देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बृजवासी सेवा समिति द्वारा आयोजित निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में देश के प्रसिद्ध फोर्टिस अस्पताल नोएडा के चिकित्सकों की टीम द्वारा चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की गई शिविर में ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर व बीएमडी मशीन द्वारा निशुल्क जांच के साथ दवाइयों का भी वितरण किया गया।
शिविर का शुभारंभ समिति के संस्थापक शशि भानु गर्ग अध्यक्ष मनोज भार्गव मंत्री मनोज अग्रवाल शिविर संयोजक राजेंद्र अग्रवाल द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया व चिकित्सकों व सभी टीम को पटका उड़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए
संस्थापक शशि भानु गर्ग ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा व वृज के प्राचीन स्वरूप व देश की संस्कृति को समृद्ध करने के समिति के उद्देश्य के फलस्वरूप इस प्रकार के सेवा कार्य समिति निरंतर करती रहती है
अध्यक्ष मनोज भार्गव द्वारा कहा गया कि विगत कोरोना काल में समिति द्वारा किए गए श्रंखलावध सेवा कार्यों के बाद इस तरह की सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे
शिविर संयोजक राजेंद्र अग्रवाल द्वारा बताया गया कि शिविर में कुल 357 मरीजों द्वारा लाभ उठाया गया जिसमें चिकित्सीय लाभ के साथ निशुल्क ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर व बीएमडी मशीन द्वारा हड्डियों की जांच के साथ दवाइयां भी निशुल्क बांटी गई
शिविर का संचालन करते हुए मंत्री मनोज अग्रवाल द्वारा कहा गया कि ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे अब समिति द्वारा सभी ब्रज वासियों को साथ लेकर ब्रज में पधारे सभी साधु संतों का पूजन कर सभी ब्रज वासियों को कुंभ के माध्यम से पुरातन संस्कृति से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा होलीगेट मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल सचिन चैधरी गिरधारी लाल अग्रवाल आशीष गर्ग सोनल अग्रवाल विष्णु खंडेलवाल रितेश अग्रवाल सचिन बंसल मनीष अग्रवाल केदार खंडेलवाल मोहनलाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।













Related Items
चिकित्सा की पारंपरिक पद्धतियों का पूरा लाभ उठाना चाहिए: आयुष मंत्री
चिकित्सा की पारंपरिक पद्धतियों का पूरा लाभ उठाना चाहिए: आयुष मंत्री
देश में चिकित्सा पर्यटन का बढ़ रहा विस्तार, दुनिया के 46 गंतव्यों में भारत 10वें स्थान पर