BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दुनिया की शीर्ष 5 तोपों में शामिल हुई ‘धनुष’, दमखम में बोफोर्स से भी आगे

दुनिया की शीर्ष 5 तोपों में शामिल हुई ‘धनुष’, दमखम में बोफोर्स से भी आगेकानपुर । सरहद पर आक्रामकता क्षमता को बढ़ाने के लिए बोफोर्स के बाद अब ‘धनुष’ तोप भी सेना के बेड़े में शामिल हो गई हैं। कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में तैयार होने वाली इस स्वदेशी तोप की मारक क्षमता बोफोर्स के मुकाबले 18 किलोमीटर ज्यादा है। बता दें कि बोफोर्स की मारक क्षमता 26 किलोमीटर तक है।

कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी ने यह अत्याधुनिक तोप डीआरडीओ के साथ मिलकर बनाई है। कई मायनों में बेहतर ‘धनुष’ तोप की बैरल रेंज 46 किलोमीटर तक है, जो दुनिया की किसी भी तोप को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। ‘धनुष’ का नया बैरल आठ मीटर लंबा है। यह दुनिया के सबसे लंबे बैरल वाली तोपों में से एक है। आठ मीटर लंबी तोप सिर्फ अमेरिका, इस्रायल और रूस के पास है। खास बात यह है कि आठ मीटर लंबे धनुष के बैरल को बोफोर्स तोप में भी लगाया जा सकता है। 

90 फीसदी स्वदेशी पुर्जें

‘धनुष’ देश की पहली तोप है जिसमें 90 फीसदी कलपुर्जे भारत में बने हैं। सिर्फ दस फीसदी कलपुर्जे बीईएल (भारत इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) से लिए जाते हैं। इन हिस्सों को भी स्वदेश में तैयार करने का काम चल रहा है। सेना को इसे सौंपने से पहले इससे 2000 राउंड फायर किए गए। सेना ने ऑर्डिनेंस फैक्टरी कानपुर को 414 ‘धनुष’ का आर्डर दिया है। ऑर्डिनेंस फैक्टरी को एक तोप बनाने में 15-20 दिन का समय लगता है। पहले चरण में 114 ‘धनुष’ तैयार कर देनी हैं, जिनमें से कुछ तोपें दी जा चुकी हैं। तैयार होने वाली तोपों में धनुष और उसका उन्नत संस्करण भी शामिल है। जहां जैसी जरूरत होगी सेना उसका इस्तेमाल कर सकेगी। यह संख्या आगे बढऩे की उम्मीद है।

धनुष 03 डिग्री सेल्सियस से 55 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में भी काम करने में सक्षम है। धनुष का बैरल रूसी और यूरोपीय तकनीक को मिलाकर तैयार किया गया है, जो किसी भी सूरत में फटेंगे नहीं। 

धनुष की विशेषता-

- 2692 किलोग्राम बैरल का वजन

- 46 किलोमीटर तक मारक क्षमता

- प्रति मिनट 2 फायर, दो घंटे तक लगातार गोले दागने में सक्षम

- प्रति मिनट 3 फायर. डेढ़ घंटे तक लगातार दागने में सक्षम

- 46.5 फायर प्रति मिनट करने की क्षमता

- 12 फायर प्रति मिनट करने की क्षमता

 

बोफोर्स से धनुष एडवांस तक 

तोप बैरल रेंज

बोफोर्स 29 कैलिबर 28 किमी

धनुष 45 कैलिबर 36 किमी

एडवांस धनुष 55 कैलिबर 46 किमी

 

दुनिया की शीर्ष पांच तोपों में शामिल

- बोफोर्स बीओ-5 (स्वीडन)

- एम 46-एस (इस्रायल)

- जीसी 45 (कनाडा)

- नेक्सटर (फ्रांस)

- धनुष (भारत)  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More