देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद उनके नाराज भक्त हिंसा पर उतर आए हैं। पंचकूला हिंसा में मरने वालों की संख्या बढक़र 30 हो गई है और 250 लोग घायल हुए हैं। पंचकूला में हुई हिंसा में 100 से ज्यादा गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया है। रेलवे ने करीब 250 ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है। कल रोहतक जाने वाले सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कोर्ट के फैसले के बाद डेरा समर्थकों ने 5 राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हिंसा और आगजनी शुरू कर दी। पांचों की राज्यों से हिंसक झड़पों की खबरें आ रही है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने डेरा समर्थकों को काबू में करने के लिए गोली चलाई, जिसमें 30 की मौत हो गई। डेरा समर्थकों ने व्यापक तोडफ़ोड़ की और कई वाहनों व भवनों में आग लगा दी। डेरा समर्थकों ने पत्रकारों और सुरक्षा बलों पर हमले किए। कुछ पत्रकार जान बचाने के लिए नजदीकी घरों में शरण लेने को मजबूर हुए। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए डेरा समर्थक डेरा प्रमुख के दुष्कर्म मामले में फैसले के मद्देनजर पंजाब और हरियाणा से हजारों की संख्या में शहर में जुटे थे। फैसला राम रहीम के खिलाफ आते ही वे हिंसा पर उतारू हो गए। सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को दो महिला शिष्याओं से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में दोषी ठहराया है। राम रहीम पर वर्ष 2002 में दो साध्वियों से दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले की अदालत में सुनवाई 2008 में शुरू हुई थी।
हरियाणा और पंजाब में जबर्दस्त बवाल
पंचकुला में समर्थकों को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 30 लोगों की मौत हो गई। हिंसा में सुरक्षा कर्मियों सहित 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पंचकूला में समर्थकों ने 100 से ज्यादा गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया है। पंचकुला में गुस्साई भीड़ ने मीडिया की गाडिय़ों को निशाना बनाया, जिसमें कई मीडियाकर्मी घायल हुए। डेरा आश्रम के पास जमकर पत्थरबाजी हुई। पंचकुला में कोर्ट के बाहर भी जमकर पथराव हुआ। उपद्रवियों ने पंजाब में दो रेलवे स्टेशनों पर आग लगाई। शिमला हाइवे पर भी वाहनों में तोडफ़ोड़ की। सरकारी गाडिय़ों को निशाना बनाया गया। पुलिस द्वारा भीड़ पर लाठी चार्ज करने पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हवाई फायरिंग की। पंजाब के 3 शहर बठिंडा, मनसा और फिरोजपुर में कर्फ्यू लगा। पंजाब के मानसा में डेरा समर्थकों ने आयकर के ऑफिस परिसर में खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। हरियाणा एडीजेपी ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के 1000 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है।
राजस्थान में सब स्टेशन और लेबर कोर्ट फूंका
पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में स्थिति तनावपूर्ण है। कई स्थानों पर आगजनी और फायरिंग की अफवाहें भी फैल गई। श्रीगंगानर में उनके अनुयायियों ने बिजली सब स्टेशनों को निशाना बनाया। फैसले के बाद दो बिजली सब स्टेशनों में आग लगा दी गई। डेरा समर्थकों ने एक लेबर कोर्ट को भी आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा एक रोजगार कार्यालय में आग लगाने की भी सूचना है।
यूपी के कई शहरों में धारा 144
उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद के लोनी में डीटीसी बस को आग लगाई गई। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और बागपत में धारा 144 लगाई गई। यूपी के नोएडा, शामिल और गाजियाबाद में भी धारा 144 लगा दी गई है। गाजियाबाद डीएम ने दिया निर्देश जिले के सभी स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे।
दिल्ली में भी हिंसक झड़पें, बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई
दिल्ली के आनंद विहार में ट्रेन में आग लगाई गई। डेरा समर्थकों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राम रहीम समर्थकों ने रीवी एक्सप्रेस के दो खाली डिब्बों में आग के हवाले कर दिया। बाबू जगजीवन राम अस्पताल के पास बस को आग के हवाले किया गया। बाबा राम रहीम पर अदालत के फैसले के बाद भडक़ी हिंसा को देखते हुए दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई। दिल्ली पुलिस पीआरओ ने कहा कि दिल्ली में हिंसा की कोई बड़ी खबर नहीं, स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अभी तक 3 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अलग- अलग इलाकों में गश्त लगाई जा रही है। दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट किया गया है। यूपी, हरियाणा की सीमा से लगे स्टेशनों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
11 विद्रोही समूहों पर श्रीलंका ने लगाया प्रतिबंध, दोषी पाए जाने पर मिलेगी 10 से 20 साल की सजा
राजीव गांधी के हत्या की दोषी नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की, साथी कैदी के साथ हुआ था झगड़ा
CORONAVIRUS : क्या चीन कोविड-19 महामारी के लिए दोषी है?