देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अभी ट्यूबलाइट को लेकर चर्चाओं में चल रहे सलमान खान की फिल्म दबंग-3 की चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई है। फिल्म की नायिका को लेकर इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि दबंग-3 की नायिका के लिए इस बार सोनाक्षी सिन्हा के स्थान पर एमी जैकसन को लिया जाएगा। एमी जैकसन ने अपना हिन्दी फिल्मों का सफर प्रतीत बब्बर के साथ शुरू किया था। कुछ समय पूर्व वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में नजर आई थीं। हालांकि अभी तक एमी जैकसन को लेकर कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है। एमी जैकसन के दबंग-3 में होने के संकेत हाल ही में दिए गए एमी के एक साक्षात्कार से मिलते हैं जिसमें उन्होंने कहा कि ‘सलमान खान के साथ काम करना किसी का भी सपना होता है। मुझे उनके साथ ‘किक’ से ही डेब्यू करना था लेकिन तब मैं दक्षिण भारतीय फिल्मकार शंकर की फिल्म ‘आई’ में व्यस्त थी, इसलिए यह मौका चूक गई थी। दबंग-3 की पटकथा पर काम चल रहा है। अभी तक सलमान खान ने इस फिल्म के लिए अपना समय अरबाज खान को नहीं दिया है, जिसके चलते यह कहा जा सकता है कि दबंग-3 वर्ष 2018 में शायद ही प्रदर्शित हो। यदि सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग 2018 की शुरूआत से करते हैं तब यह फिल्म वर्ष के अंत तक जाकर दर्शकों के सामने हाजिर होगी। इसका मतलब यह है कि दबंग-3 ईद 2018 के स्थान पर क्रिसमस 2018 को प्रदर्शित होगी। आमिर इस मौके पर आते हैं लेकिन 2018 में आमिर दीवाली पर आ रहे हैं, इस कारण से क्रिसमस का मौका खाली है, जिसे सलमान खान अपनी फिल्म दबंग के जरिए भ्भर सकते हैं। सलमान खान 2018 ईद पर अपनी सुपर हिट फिल्म ‘किक’ के अगले भाग के साथ दर्शकों से ईदी ले सकते हैं। इस फिल्म के लिए साजिद नाडियाडवाला को हां कर चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग के तुारंत बाद साजिद की इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दबंग ने किया पिता पुत्र पर हमला
रेस-3 के बाद फिर दबंग खान के साथ दिखेंगे ये एक्टर
दबंग IPS अधिकारी देवाशीष की मौत, बीजेपी नेता को थप्पड़ जड़कर आए थे चर्चा में