BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

दबंग IPS अधिकारी देवाशीष की मौत, बीजेपी नेता को थप्पड़ जड़कर आए थे चर्चा में

दबंग IPS अधिकारी देवाशीष की मौत, बीजेपी नेता को थप्पड़ जड़कर आए थे चर्चा मेंजयपुर। महज छह फीट की उंचाई से नीचे गिरकर घायल हुए आईपीएस देवाशीष की मौत हो गई। यह आईपीएस डयूटी के दौरान कुर्सी से गिर गए थे। बताया जा रहा है कि करीब 10 महीने पहले यह हादसा हुआ था, तब से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। देवाशीष इंपीरियल हाॅस्पिटल में काफी समय भर्ती थे, जहां आज उनकी मौत हो गई। जैसे ही देवाशीष की मौत की खबर मिली तो पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई।

 

39 वर्षीय देवाशीष बिहार के रहने वाले थे। साल-2013 बैच के आईपीएस देवाशीष की हैदराबाद में ट्रेनिंग हुई। देवाशीष राजस्थान का कैडर मिलते प्रोबेशन पीरियड पर चल रहे थे। देवाशीष अगस्त 2016 से अजमेर जिले में सीओ ब्यावर सिटी के पद पर कार्यरत थे। 

 

जानकारी के मुताबिक पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी के निधन के बाद आईपीएस देवाशीष को उनकी अंतिम यात्रा की सुरक्षा की ड्यूटी में तैनात किया गया था। सुबह के समय जब आईपीएस देवाशीष ब्रह्मा मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठे हुए थे तो उनकी कुर्सी अचानक टूट गई। इस दौरान देवाशीष चबूतरे से गिर गए। 

 

घटना के बाद उन्हें पुष्कर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में उन्हें जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में रैफर कर दिया गया, जहां डाॅक्टरों ने बताया कि देवाशीष के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। इससे देवाशीष के सरवाइकल डिस्क 6 व 7 के बीच खिसकने से स्पाइनल कोड पर दबाव पड़ गया और उनके शरीर के निचले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया। 

 

आईपीएस देवाशीष ने बीजेपी कार्यकर्ता को मारा था थप्पड़ 

खास बात ये है कि देवाशीष एक दंबग आईपीएस थे। उन्होंने कोटा और अजमेर में कई आपराधिक वारदातों का खुलासा किया था। लेकिन देवाशीष का नाम उस वक्त चर्चा में आया जब उन्होंने कोटा में एक बीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया था। 

 

यह थप्पड़ उस वक्त मारा जब एक बीजेपी कार्यकर्ता एक पुलिसकर्मी से राजनीति की धौंस दिखाकर बदतमीजी कर रहा था। जब आईपीएस देवाशीष ने यह देखा तो उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के बीच में उस बीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया और शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया। हालांकि इस घटना के बाद सभी बीजेपी कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए थे। इस घटना के बाद काफी विवाद हुआ था। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More