देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना शेरगढ पुलिस ने 25 हजार रूपये के इनामी को अवैध असलाह व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनामी आरोपी वीरेन्द्र उर्फ ब्रिजू उर्फ वीरन पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम घोडी थाना चांदहट जनपद पलवल हरियाणा, अवैध असलाह व कारतूस के साथ नमस्ते चैक ग्राम रान्हेरा पर कहीं जाने की फिराक में खडा था। सूचना पर थानाध्यक्ष शेरगढ प्रदीप कुमार ने मय पुलिस टीम के अभियुक्त वीरेन्द्र की घेरावन्दी कर करीब 3.50 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से असलाह व कारतूस बरामद हुए हैं। प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का शराब तस्कर है जो गैंगस्टर अधिनियम में फरार चल रहा था। जिसके घर की कुर्की थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा की जा चुकी है।
4 मई 2013 को थाना कोसीकलां पुलिस ने एक टाटा केन्टर गाड़ी से 70 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर बरामद की थी। अभियुक्त सचिन पुत्र महेन्द्रपाल, चन्द्रपाल पुत्र लक्खी गिरफ्तार हुये थे लेकिन ओमी उर्फ ओमवीर पुत्र हुक्म सिंह निवासी सीही सेक्टर 08 बलभगढ हरियाण व वीरेन्द्र उर्फ ब्रिजू उर्फ वीरन पुत्र हुकुम सिहं निवासी ग्राम घोडी थाना चांदहट जनपद पलवल हरियाणा मौके से भागने मे सफल रहा था। चारों के विरुद्ध थाना कोसीकलां पर आवकारी अधिनियम व गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।













Related Items
7 हजार गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद
एक आवारा मुसाफ़िर वो अंग्रेज जो पांच हजार किलोमीटर पैदल सफर कर आगरा पहुंचा था
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार