BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तीसरा टेस्ट : इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 239 रन से हराया

तीसरा टेस्ट : इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 239 रन से हरायालंदन। मेजबान इंग्लैंड ने द ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को 239 रन से करारी मात दी। हैट्रिक बनाने वाले स्पिनर मोईन अली जीत के हीरो रहे। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त ले ली है। इंग्लैंड ने मेहमान टीम के सामने चौथी पारी में 492 रन का विशाल लक्ष्य रखा था जिसे दक्षिण अफ्रीका हासिल नहीं कर पाई और 252 रन पर ही ढेर हो गई। 

 

द ओवल मैदान पर यह 100वां टेस्ट मैच था। इस मैदान पर टेस्ट मैचों में यह पहली हैट्रिक है। साथ ही मोईन 79 साल में इंग्लैंड की तरफ से हैट्रिक लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज हैं। उनसे पहले टॉम गोडार्ड ने 1938 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में हैट्रिक लगाई थी। 

 

उन्होंने 76वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका के शतकवीर डीन एल्गर (136) को बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया और फिर अगली गेंद पर ही उन्होंने कागिसो रबादा को स्टोक्स के ही हाथों कैच कराया। उन्होंने फिर अपने अगले ओवर में मोर्ने मोर्केल को पगबाधा कर अपनी हैट्रिक पूरी की और इंग्लैंड को जीत दिलाई।इससे पहले हालांकि दक्षिण अफ्रीका की टीम की हार तय लग रही थी। टीम ने 52 रन पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे। यहां से एल्गर और टेम्बा बावुमा ने टीम को संभालने और मैच ड्रा कराने की कोशिश की और पांचवें विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की। लेकिन बावुमा के आउट होने के बाद एक बार फिर विकेटों का पतन शरू हो गया और दक्षिण अफ्रीका मैच हार गई। 

 

इंग्लैंड ने स्टोक्स के 112 रन की मदद से पहली पारी में अपने सभी विकेट खोकर 353 रन बनाए थे और फिर मेजबान गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 175 रन पर ढेर कर दिया था। इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज टोबी रोलैंड जोंस ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए थे।

 

इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 313 रन पर घोषित करते हुए दक्षिण अफ्रीका को विशाल लक्ष्य दिया था। मोईन ने चार और जोंस ने तीन विकेट लिए। स्टोक्स को दो और स्टुअर्ड ब्रॉड को एक सफलता मिली।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More