BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

गोविंदा और डेविड धवन ने ऐसे दी कादर खान को श्रद्धांजलि

गोविंदा और डेविड धवन ने ऐसे दी कादर खान को श्रद्धांजलिमुंबई। बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले दिग्गज कलाकार कादर खान (81) का 31 दिसंबर को कनाडा में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है। कादर के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता गोविंदा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो पोस्ट कर लिखा, कादर खान जिस भी कलाकार के साथ काम करते थे, वे उसे सुपरस्टार बना देते थे। पूरा फिल्म उद्योग और मेरा परिवार उनके जाने से हुए नुकसान को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उन्हें स्वर्ग में जगह मिले। 90 के दशक में गोविंदा और कादर की जोड़ी ने धूम मचा दी थी।

 

साजन चले ससुराल, हीरो नं.1, कूली नं.1, बनारसी बाबू, कुंवारा, बड़े मियां छोटे मियां, हसीना मान जाएगी, अंखियों से गोली मारे, दुल्हे राजा, जोरू का गुलाम सहित कई फिल्मों में इस जोड़ी का जादू चला। दोनों अंतिम बार दीवाना मैं दीवाना फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म 10 साल देरी से वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी।

कादर-गोविंदा को लेकर कई सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक डेविड धवन ने कहा कि मुझे फिलहाल बहुत बुरा लग रहा है। मुझे सुबह 5 बजे यह सूचना मिली। तब मैंने उनके बेटे से कनाडा में बात की। वे पिछले 10 साल से तड़प रहे थे। भारत से कनाडा गए और अब...मेरा उनके साथ लंबे समय से नाता था। वे मेरे करिअर में बहुत खास व्यक्ति थे। हम दोनों ने पहली बार बोल राधा बोल में साथ काम किया था। वे मेरे हीरो थे।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More