BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

आज देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म जयंती मना रहा है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पीएम मोदी सहित तमाम नेताओं ने शनिवार को राजघाट जाकर गांधी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मोदी मंत्रिमंडल के अनेक मंत्रियों, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित तमाम नेताओं ने भी राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति कोविन्द ने इससे पहले ट्वीट कर कहा, “ गांधी जयंती के दिन बापू को श्रद्धांजलि। यह दिन हमारे लिए गांधीजी के संघर्ष और त्याग को स्मरण करने का अवसर है। आइए, हम सब उनकी शिक्षाओं, आदर्शों और जीवन-मूल्यों का अनुसरण करते हुए यह संकल्प लें कि हम सब उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहेंगे।”

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर, मानवता को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले विश्व गुरु की पावन स्मृति को कृतज्ञ प्रणाम करता हूं। महात्मा गांधी ने कहा था – “स्वच्छता स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण है।” आज ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के अवसर मेरा सभी से आग्रह है कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अंग बनायें… इसे एक जन-आंदोलन बनायें।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।” उन्होंने आगे कहा, “गांधी जयंती पर मैं आदरणीय बापू को नमन करता हूं। उनके महान सिद्धांत विश्व स्तर पर प्रासंगिक हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं।”

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More