देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। आगामी फिल्म ‘सिलेक्शन 375’ में एक वकील की भूमिका निभाने के लिए तैयार अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने किरदार की तैयारी के लिए लॉ कॉलेजों में लॉ पढ़ाने वाले शिक्षकों से मुलाकात की।
अभिनेत्री ऋचा पहली बार किसी फिल्म में एक वकील की भूमिका में दिखेंगी।
इससे पहले, उन्होंने कानून की किताबें पढ़ी और न्यायिक प्रक्रिया की बारीकियों को समझने के लिए वकीलों के कुछ लॉ फर्मों का दौरा किया।
अपनी भूमिका की तैयारी के लिए ऋचा ने एक ओर कदम उठाया और उन्होंने मुंबई के लॉ कॉलेजों के लॉ प्रोफेसरों से मिलना शुरू कर दिया है।
फिल्म ‘सेक्शन 375’ वास्तविक जीवन की कुछ घटनाओं से संबंधित है। इसमें दिखाया जाएगा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून के महत्वपूर्ण खंड का कैसे दुरुपयोग किया जा सकता है।
ऋचा ने बताया, ‘‘मैं यह देखना चाहती थी कि लोग मुकदमेबाजी में क्यों पड़ते हैं। इसलिए लॉ स्कूल जाना एक अच्छा विचार था और उनके साथ समय बिताना बहुत मददगार रहा। अनुसंधान काम आया और महत्वपूर्ण रहा।’’
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इलियाना डिक्रूज : आप बस चाहते हैं कि लोग आपको देखना पसंद करें
MATHURA : घरेलू झगड़ों का मुकदमेबाजी से बेहतर विकल्प है समझौताः उपासना सिंह
संविधान को केंद्र बिंदु बनाकर भविष्य की ओर देखना होगा - सचिन पायलट