देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा और पूर्व आर्मी कैप्टन महेश विराजदार को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार रंधावा बुधवार सुबह दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्निया घाट में शिकार करते हुए देखे गए।
गाड़ी की जांच करने पर वनकर्मियों ने सूअर की खाल, एक मृत जंगली मुर्गा, .22 राइफल ब्लेजर जर्मनी, तीन खाली कारतूस, 80 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, बाईनोकुलर एचडी दूरबीन, रेंज फाइंडर, दो मोबाइल सर्चलाइट टॉर्च व 36200 रुपए बरामद किए। नानपारा-लखीमपुर हाईवे से सटे खडिय़ा गांव में रंधावा का फार्महाउस है। वे अक्सर साथियों के साथ यहां ठहरते हैं।
वे सुबह करीब 8.30 बजे मोतीपुर रेंज के बीट नंबर 29 से शिकार करके फार्म हाउस पर लौट रहे थे। खपरिया वन चौकी पर तैनात वनकर्मियों ने उन्हें रोका। एसपीटीएफ फोर्स को इसकी सूचना दी गई। टीम के पहुंचने पर वाहन की तलाशी लेने के साथ मोतीपुर रेंज कार्यालय में रंधावा से पूछताछ भी की गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही रंधावा को महाराष्ट्र के यवतमाल में आदमखोर बाघिन को तलाशने वाली टीम में शामिल किया गया था। अब वे खुद अवैध शिकार के आरोप में फंस गए हैं। वर्ष 1994 से प्रोफेशनल तौर पर गोल्फ खेल रहे ज्योति रंधावा एशियन टूर से लेकर यूरोपियन टूर में हिस्सा ले चुके हैं। वर्ष 2004 में यूरोपियन टूर पर दमखम दिखा चुके हैं। 46 साल के रंधावा ने एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह से शादी की थी, लेकिन 2014 में तलाक हो गया था। उनके एक बेटा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ऑस्ट्रेलियन ओपन: इगा स्वियाटेक बड़ी उलटफेर का शिकार, एलेना रायबाकिना से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार