देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कथित गोहत्या के शक में सोमवार को बड़ा तनाव फैल गया । प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया और जमकर तोडफ़ोड़ कर दी। उपद्रवियों ने पुलिस की एक वैन में आग लगा दी। पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया, इसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक घायल हो गया और स्याना के पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई। इस बीच एडीजी मेरठ मौके पर पहुंच कर प्रभावित क्षेत्र में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्याना के एक गांव के खेत में गोवंश मिलने से लोगों को गोहत्या का शक होने पर विरोध में जाम लगा दिया। इस जाम को लेकर पुलिस और भीड़ में झगड़ा हो गया। पुलिस ने गोहत्या के शक में प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चला दी। इसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। इसके बाद लोगों में गुस्सा बढ़ गया। इसके बाद चौकी पर हमला कर दिया। गुस्स्साई भीड़ ने चौकी के अंदर जमकर तोडफ़ोड़ कर दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक वैन और कई वाहनों को आग लगा दी। इसी बीच गुस्साई भीड़ ने जमकर तोडफ़ोड और पथराव किया गया । इसी बीच किसी ने भीड़ में से फायरिंग प्रारंभ कर दी। इसमें पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर तनाव बना हुआ है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन