देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। गेंदबाजों की बेदर्दी से पिटाई करने वाले वीरेंद्र सहवाग भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हो चुके हो, लेकिन वे अपने चुटीले कमेंट्स से आज भी सोशल मीडिया पर चौके-छक्के उड़ाते रहते हैं। वीरू इतने मशहूर हैं कि हर कोई उनका नाम भुनाना चाहता है।
कुछ ऐसी ही कोशिश राजस्थान में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक पार्टी ने की है। दरअसल एक अखबार में छपे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के इस विज्ञापन में सहवाग का नाम इस्तेमाल किया गया है।
इसमें लिखा गया है कि पार्टी के संस्थापक हनुमान बेनीवाल और सहवाग की मौजूदगी में आसींद-हुरड़ा से प्रत्याशी मनसुख गुर्जर के समर्थन में 29 नवंबर को किसान सम्मेलन आयोजित होगा। इसका खंडन करने के लिए सहवाग ने शनिवार को एक ट्वीट किया। 40 साल के सहवाग ने लिखा कि मैं दुबई में हूं और इन लोगों से मेरा कभी कोई संपर्क नहीं हुआ। वीरू ने लिखा, जब यह लोग बेशर्मी से अपने कैम्पेन के नाम पर मेरा नाम धोखाधड़ी से इस्तेमाल कर लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि यह कहीं जीत गए तो कितना बेवकूफ बनाएंगे! झूठों से सावधान।
उल्लेखनीय है कि सहवाग ने वर्ष 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 104 टेस्ट में 49.34 के औसत से 8586 रन बनाए, जिनमें 23 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 251 वनडे में 15 शतक व 38 अर्धशतकों की मदद से 8273 रन बनाए। 19 टी20 मैच में वीरू ने 394 रन बटोरे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?