BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमित शाह देते है बचकाने और भड़काऊ बयान - मनीष तिवारी

अमित शाह देते है बचकाने और भड़काऊ बयान - मनीष तिवारीजयपुर । जम्मू-कश्मीर में विधानसभा को भंग करने के मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने राज्यपाल पर देश के संविधान के साथ खिलवाड़ करने का अारोप लगाया है। जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आयोजित प्रेस वार्ता में तिवारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने असंवैधानिक और अनैतिक तरीके से विधानसभा भंग की है, और यह सबकुछ पीएम नरेंद्र मोदी और पीएमओ के इशारे पर हुआ है।  तिवारी ने कहा कि अगर विधानसभा भंग करनी ही थी, तो उस वक्त कर दी जाती, जब पीडीपी और भाजपा के बीच गठबंधन खत्म हुआ था। , लेकिन इतने वक्त तक भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। 

उन्होंने कहा कि यह भाजपा की मानसिकता रही है कि जब किसी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही हो, तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाया जाता है, लेकिन जब भाजपा की सरकार नहीं बनती है, तो राज्यपाल की शक्तियों को दुरुपयोग करके लोकतंत्र की हत्या कर दी जाती है। तिवारी ने कहा कि भाजपा ने यह आरोप लगाया कि पीडीपी, एनसीपी और कांग्रेस के एक साथ सरकार बनाने की योजना पाकिस्तान में तय हुई है। लेकिन भाजपा यह आरोप पहले प्रमाणित करें, नहीं तो देश से माफी मांगे। तिवारी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाह बचकाने और भड़काऊ बयान देते है। घुसपैठियों के सवाल पर तिवारी ने कहा कि पहले शाह यह बता दे कि मोदी सरकार ने अब तक किसने घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला है। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More