BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ताजमहल की मस्जिद में तीन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, सरगर्मियां तेज

ताजमहल की मस्जिद में तीन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, सरगर्मियां तेजआगरा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद से जुड़ी तीन महिलाओं ने ताज महल में बनी 400 साल पुरानी मस्जिद में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सनसनी फैला दी है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद दक्षिणपंथी विचारों वाला स्थानीय संगठन बताया जा रहा है। इस संगठन से जुड़ी तीनों महिलाओं ने मस्जिद परिसर में बाकायदा धूप-बत्ती जलाई और गंगाजल छिडक़र पूर्जा अर्चना की। इस सारी घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की जिलाध्यक्ष मीना देवी दिवाकर ने बताया कि अगर मुसलमानों को रोजाना नमाज पढऩे की इजाजत दी जा रही है तो हम भी तेजमहालय में पूजा-अर्चना जरूर करेंगे। आपको बताते जाए कि दक्षिणपंथी विचारों वाले संगठन और उनके कार्यकर्ता ताजमहल को तेजमहालय बताते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वह इस वीडियो की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है। इस घटना पर सुपरीटेंडिंग आर्कोलॉजिस्ट (आगरा सर्कल) वसंत सावरंकर ने बताया कि हमें इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्टाफ को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा गया था। लेकिन हमें वहां कोई धूप या पूजा की अन्य सामग्री प्राप्त नहीं हुई है। सावरंकरन ने आगे बताया कि सीसीटीवी फुटेज से इस घटना की पुष्टि हो जाती है, तो इन हिंदू कार्यकर्ताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, राष्ट्रीय बजरंग दल के नेता गोविंद पराशर ने भी ताजमहल परिसर में पूजा करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया था कि प्रतिबंध के बाद भी मुस्लिमों पर नियम का उल्लंघन करने के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है तो हिंदू कार्यकर्ताओं के खिलाफ कैसे कार्रवाई कर सकते हैं। मस्जिद के इमाम सादिक अली ने बताया कि मस्जिद में पूजा करना गलत है और जिन्होंने ऐसा किया है उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More